फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The sleeping mother was shot in place of the son

बेटे की जगह सो रही मां को मारी दी गोली

Sun, 10 Oct 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The sleeping mother was shot in place of the son
सीतापुर के महमूदाबाद इलाके के बम्भौरी गांव में बुजुर्ग महिला को गोली मारी जाने के बाद घर के बाहर ? - फोटो : SITAPUR
महमूदाबाद (सीतापुर)। घर के बाहर सो रही एक महिला को कुछ लोग गोली मारकर भाग गए। आरोपी उसके बेटे की हत्या करने आए थे। महिला को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महमूदाबाद इलाके के बम्हौरी निवासी भगवती देवी (75) शनिवार रात घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रही थी। रात करीब एक बजे गांव के ही दो लोग मौके पर पहुंचे और उसे गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर परिजनों की आंख खुल गई। महिला का बेटा और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। आननफानन में वृद्धा को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। महिला की हालत को गंभीर देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर महिला के बेटे रामप्रताप ने बताया कि गांव के ही सगे भाई चिरैय्या व रंजीत ने उसकी मां को गोली मारी है। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि आरोपी रामप्रताप को गोली मारने आए थे। उन्हें लगा कि घर के बाहर रामप्रताप सो रहा है। उसी को समझकर फायरिंग की थी, लेकिन घटना के बाद पता चला कि गोली उसकी मां को मारी है। पुलिस ने मामले में दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। जांच में जुटी हुई है।

दोनों आरोपी गिरफ्तार
महिला के बेटे से आरोपियों की पुरानी रंजिश चल रही थी। उसी में घटना को अंजाम दिया है। महिला लखनऊ में भर्ती है। मामले में महिला के बेटे की तहरीर पर सगे भाई चिरैय्या, रंजीत के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। कई माह पूर्व राम प्रताप ने चिरैय्या के खिलाफ एक संगीन धारा का केस दर्ज कराया था, जिसमें वह जेल चला गया था। दोनों आरोपी गिरफ्तार हैं।
मुकुल वर्मा, इंस्पेक्टर महमूदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed