{"_id":"6181863cd91e7036066aa047","slug":"the-scavengers-took-away-the-jewelery-from-the-shop-sitapur-news-lko6029507124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से जेवरात उड़ा ले गए टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से जेवरात उड़ा ले गए टप्पेबाज
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। पुलिस चौकी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर बेखौफ टप्पेबाज सराफा की दुकान से लाखों की कीमत के जेवरात पार कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तरफ से मिली तहरीर के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के नहरवल निवासी हरिश्चंद्र उर्फ थुन्नी की सराफे की दुकान कस्बा बहादुरगंज में पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर है। मंगलवार को दो अंजान व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में आए और कुछ जेवरात खरीदने की बात कही। इस दौरान उन्होंने 13 हजार रुपये के जेवर भी नकद पैसे देकर खरीदे। इसके बाद कुछ दूरी पर खड़ी बाइक तक जाने से पहले वापस आकर और खरीदारी की बात कहकर चले गए।
व्यापारी ने बताया कि कुछ समय बाद दोनों लोग फिर दुकान पर पहुंचे और झुमकी, बाला, चैन अंगूठी को पसंद कर सभी जेवर अलग बैग में रखने को कहा। इसके बाद यह कहकर निकले पसंद आने पर यह सारे जेवर वह खरीद लेंगे। सराफा टप्पेबाजों की बातों में आ गया। थोड़ी दूर जाने के बाद एक टप्पेबाज दुकान पर पहुंचकर कहा कि मेरा रुमाल यहीं रह गया है। दूसरा बाइक पर बैठा रहा।
विज्ञापन
सराफा रुमाल ढूंढने लगा, इसी बीच मौका पाकर अलग रखा जेवरात का बैग लेकर टप्पेबाज युवक दुकान से बाइक तक पहुंचा और दोनों मौके से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार, टप्पेबाज सोने के 3 जोड़ी झाला, 5 जोड़ी झुमकी, 5 अंगूठी, 2 कुंडल, 2 चेन ले गए हैं। लाखों कीमत के इन गहनों का वजन 80 से 90 ग्राम था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।