फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The salesman was injured by a bullet fired from his own pistol

Sitapur News: अपने तमंचे से चली गोली से जख्मी हुआ था सेल्समैन

Fri, 15 May 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 15 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The salesman was injured by a bullet fired from his own pistol
सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर में मंगलवार को हुई लूट की घटना का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार लूट की घटना बनावटी थी। मामले में झूठी शिकायत देने के वाले दो आरोपियों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात जानकारी मिली कि कोतवाली देहात के पिपरीकलां गांव निवासी सेल्समैन दिनेश और कैंटीन संचालक रोहिला निवासी सुजीत बाइक से जा रहे थे। दोनों ही सेमरहन गांव में स्थित शराब की दुकान को बंद करके लौटे रहे थे। सेमरहन व पड़रखा गांव के बीच में बदमाशों ने सुजीत को गोली मारकर रुपये लूट लिए हैं। पुलिस ने पांच टीमों को लगाकर जांच शुरू कर दी। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आस-पास व दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। जिससे सेल्समैन के बयान व सीसीटीवी फुटेज में काफी भिन्नता मिली।
विज्ञापन

सेल्समैन व कैंटीन संचालक से सख्ती से पूछताछ की गयी तो उन्होंने बताया कि दुकान बंद करने के बाद उन्होंने शराब पी थी। इसके बाद वह बाइक से घर जा रहे थे। बाइक पर पीछे सुजीत बैठा था। बाइक मौके पर अनियंत्रित होकर गिर गई थी। जिससे सुजीत के कमर में लगा तमंचा चल गया और गोली सुजीत के पैर में लग गई। घटना के बाद दोनों ने रुपये हड़पने के लिए फर्जी लूट की कहानी गढ़ ली। रुपये व तमंचे को दोनों ने पास में झाडियों मे फेंककर पुलिस को लूट की घटना की सूचना दे दी। थानाध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि आरोपियों के पास से 20 हजार रुपये व तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है। मामले में धाराओं को बढ़ाते हुए सुजीत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहीं दिनेश को नोटिस तामील कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed