{"_id":"67ec2d3e215d6cf57506bbec","slug":"the-roof-caught-fire-the-woman-sleeping-underneath-died-sitapur-news-c-102-1-slko1055-129482-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: छप्पर में लगी आग, नीचे सो रही महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: छप्पर में लगी आग, नीचे सो रही महिला की मौत
Tue, 01 Apr 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
सीतापुर। तंबौर के बुधवा गांव में सोमवार रात अचानक छप्पर में आग लग गई। लपटों की चपेट में आकर छप्पर के नीचे सो रही महिला जिंदा जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
गांव निवासी बेचेलाल के घर के सामने पड़े झोपड़ी में छप्पर पड़ा है। सोमवार रात किसी समय उसमें आग लग गई। छप्पर के नीचे बेचेलाल की मां कौशल्या देवी (75) सो रही थीं। लपटों की चपेट में आकर वह बुरी तरह से झुलस गईं। ग्रामीणों ने किसी आग को बुझाया। चपेट में आकर बाइक सहित अन्य सामान भी जल गया। पुलिस ने महिला को सीएचसी में पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
नायब तहसीलदार अशोक यादव, राजस्व निरीक्षक अमर सिंह , लेखपाल की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। राजस्व विभाग के मुताबिक परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।