{"_id":"6a15e16e63d6da2acd02a02a","slug":"the-revenue-team-that-went-to-measure-the-land-was-treated-rudely-and-threatened-with-death-sitapur-news-c-102-1-slko1037-156779-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पैमाइश करने गई राजस्व टीम से अभद्रता, जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पैमाइश करने गई राजस्व टीम से अभद्रता, जान से मारने की धमकी
Tue, 26 May 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 26 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
सदरपुर। महमूदाबाद तहसील के अफसरिया हुसैनपुर गांव में पैमाइश करने गई राजस्व टीम से दबंगों ने अभद्रता की। मामले में महिला लेखपाल की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।
महमूदाबाद के एसडीएम न्यायिक ने अफसरिया हुसैनपुर गांव की गाटा संख्या 304/2, 305/2, 265/1 और 297/2 के संबंध में राजस्व संहिता 2006 की धारा 116 के तहत कानूनी बंटवारे का आदेश जारी किया था। आदेश के आधार पर तहसीलदार महमूदाबाद ने राजस्व टीम व पुलिस बल की उपस्थिति में पैमाइश का आदेश दिया था। इसी आदेश का अनुपालन कराने गई टीम से सोमवार को अभद्रता हुई। जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित लेखपाल सरिता देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह टीम के साथ पैमाइश करने गई थीं। तभी गांव के ही सुधीर कुमार उर्फ बृजेंद्र, शालिनी वर्मा, रोहन वर्मा, पुष्कर वर्मा और जूली ने सरकारी काम में बाधा डाली। विरोध पर अभद्रता की। साथ ही दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।