{"_id":"68a8b5fdf6966e05ef0548b9","slug":"the-police-officer-challaned-the-victim-sdm-reprimanded-him-sitapur-news-c-102-1-slko1055-138750-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: थानेदार ने पीड़ित का ही कर दिया चालान, एसडीएम ने फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: थानेदार ने पीड़ित का ही कर दिया चालान, एसडीएम ने फटकारा
Fri, 22 Aug 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। मिश्रिख नगरपालिका के उपचुनाव के दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव अनूप गुप्ता से बहस के बाद चर्चा में आए नैमिषारण्य थानाध्यक्ष का नया कारनामा सामने आया है। शुक्रवार को थानाध्यक्ष ने एक पीड़ित को काफी देर तक थाने में बैठाने के बाद उस पर ही निरोधात्मक कार्रवाई करने के बाद केस दर्ज कर लिया। हालांकि थानाध्यक्ष पंकज तिवारी का कहना है कि उन्हाेंने दूसरे पक्ष पर भी कार्रवाई की है।
दरअसल, बृहस्पतिवार को पूरब वार्ड निवासी विनय प्रकाश मिश्रा ने उत्तर वार्ड निवासी राजेश गुप्ता पर लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इसका एक वीडियो भी सीसीटीवी में कैद हो गया। विनय ने बताया कि उन्होंने थाने में तहरीर दी थी।
इसके बाद दोनों पक्षों को बुलाने की बात कहकर देर शाम तक उनको नीमसार चौकी में बैठाए रखा गया। वहां दूसरा पक्ष नहीं आया। फिर उनको सुबह थाने पर बुलाया गया, जहां दूसरे पक्ष के लोग मौजूद थे। आरोप है कि पुलिस ने उनको बैठा लिया, फिर उन पर केस दर्ज करते हुए एसडीएम के यहां शांतिभंग का चालान भेज दिया।
विज्ञापन
जब एसडीएम ने फोन कर थानाध्यक्ष पंकज तिवारी को फटकार लगाई तब दूसरे पक्ष का भी शांतिभंग में चालान किया गया है। थानाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों पर कार्रवाई की गई है।