फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The pass on the car that hit the municipal employee turned out to be fake

Sitapur News: पालिका कर्मचारी को टक्कर मारने वाली कार पर लगा पास निकला नकली

Mon, 02 Jun 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 02 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The pass on the car that hit the municipal employee turned out to be fake
सीतापुर। नगरपालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनुकूल सेठ की मौत के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को बड़ा खुलासा किया। पुलिस की जांच में पता चला है कि जिस कार ने अनुकूल को टक्कर मारी थी, उस पर लगा सचिवालय से जारी विधायक का पास निकली था। पुलिस ने आरोपी कार चालक तरुण मिश्र को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर स्थित प्रधान डाकघर के पास बृहस्पतिवार रात विधायक का पास लगी एक कार की टक्कर लगने से सीतापुर नगर पालिका परिषद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनुकूल सेठ (36) घायल हो गए थे। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उनकी लखनऊ में मौत हो गई थी। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों व नगर पालिका कर्मियों ने कांशीराम रेलवे क्रॉसिंग, लालबाग चौराहे को जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

शहर कोतवाल अनूप शुक्ला ने बताया कि मामले में मिश्रिख के गांव हुमांयुपुर निवासी तरुण मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने बताया कि वह हादसे वाली रात खुद ही कार चला रहा था। उसके साथ दो अन्य दोस्त भी थे। आरोपी ने बताया कि दोस्तों के सुझाव पर उसने कार के शीशे पर सचिवालय से जारी विधायक का पास चिपकाया था। बताया कि यह पास नकली था। विधायक पास की क्रम संख्या 0828 थी और वैधता दिसंबर 2025 तक है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे बना फर्जी पास, जांच में जुटी पुलिस
कार पर लगा पास निकली है यह बात तो आरोपी ने पुलिस को बता दी, लेकिन यह पास कहां से बनाया गया, यह एक बड़ा सवाल है। हालांकि पुलिस इसकी जांच कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि जिले में ऐसी कई कारों में फर्जी पास लगे हो सकते हैं। क्योंकि ऑनलाइन ऐसे पासों का पीडीएफ आसानी से उपलब्ध हो जाता है। ऐसा भी हो सकता है कि पास बनाने का काम भी कोई शातिर करता हो, जिससे आरोपियों ने संपर्क कर फर्जी पास तैयार किया। पुलिस अन्य दो आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed