फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The pain of the victims was expressed in front of the commission member.

Sitapur News: आयोग की सदस्य के सामने पीड़ितों का छलक पड़ा दर्द

Sat, 14 Mar 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 14 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The pain of the victims was expressed in front of the commission member.
​शिकायतें सुनतीं महिला आयोग की सदस्य।
सीतापुर। मैडम...इतना समय हो गया है। पुलिस अब तक लापता महिला को खोज नहीं पाई है। यह कहकर लखीमपुर खीरी से आए अधिवक्ता मुनीश कुमार मिश्र भड़क गए। उन्होंने राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी के सामने शुक्रवार को सदर तहसील सभागार में हुए जनसुनवाई कार्यक्रम में अपनी पीड़ा बताई। सीओ नेहा त्रिपाठी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिले की पुलिस महिला अपराध संबंधी मामले में संजीदा नहीं है। उनकी मुवक्किल जिला पीलीभीत की रहने वाली हैं। दो नवंबर को तालगांव निवासी युवक ने शारीरिक व आर्थिक शोषण किया। इसकी शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से की गई। कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

दूसरी घटना उसी महिला के साथ शहर कोतवाली इलाके में हुई। 16 फरवरी को पीड़िता को विषाक्त पदार्थ खिला दिया गया, लेकिन वह बच गई। आठ मार्च को उसी महिला का आठ मार्च को कोतवाली देहात इलाके के नैपालापुर के पास पीड़िता का अपहरण हो गया। मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिवक्ता होने के चलते मुझ पर भी दबाव डाला गया। इस पर सुजीता कुमारी, सीओ सदर ने मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। 19 और शिकायतें आईं, जिनकी सुनवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति की मौत के बाद ससुरालीजन नहीं रहने दे रहे
कोतवाली देहात के शंकरपुर मजरा देना निवासी संदीप कौर ने बताया कि उनके पति की मौत के बाद ससुरालीजन अब ससुराल में रहने नहीं दे रहे हैं। जनसुनवाई के बाद सुजीता कुमारी ने पिसावां में चौपाल व शक्ति संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed