फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The new year named Raudra resides in the house of a tradesman.

Sitapur News: रौद्र नामक नव संवत्सर का बनिया के घर है वास

Fri, 06 Mar 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 06 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The new year named Raudra resides in the house of a tradesman.
नैमिषारण्य (सीतापुर)। हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का प्रारंभ 19 मार्च से होगा। इस बार नव संवत्सर का नाम ‘रौद्र’ है। नव संवत्सर के राजा गुरु (बृहस्पति) और मंत्री मंगल हैं। आचार्यों के अनुसार यह संवत्सर अपने नाम के अनुरूप कई बड़े और अप्रत्याशित परिवर्तनों का संकेत देता है। इस वर्ष संवत्सर का वास बनिया के घर तथा वाहन नौका बताया गया है।
विज्ञापन

आचार्यों के अनुसार सूर्य के प्रभाव से इस वर्ष तापमान में असामान्य वृद्धि हो सकती है। वर्ष में परिवर्तन, संघर्ष और आध्यात्मिक उन्नति के संकेत भी मिलते हैं।
विज्ञापन

नैमिषारण्य के चक्रतीर्थ प्रांगण में होली के दिन सायंकाल आचार्य रमेश चंद्र शास्त्री तथा मां ललिता देवी मंदिर में आचार्य सदानंद द्विवेदी ने नव संवत्सर के अनुसार राशियों पर प्रभाव और वर्ष का फलादेश बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्यों ने बताया कि इस वर्ष शनि की ढैया सिंह और धनु राशि पर रहेगी। वहीं मेष राशि की चौथी, धनु राशि की आठवीं और सिंह राशि की बारहवीं में बृहस्पति का प्रभाव अनुकूल नहीं रहेगा। इस वर्ष वृष और मीन राशि वालों के लिए षडाष्टक योग बनेगा।
इसके अलावा शनि का प्रभाव मेष राशि के सिर पर, कुंभ राशि के पैरों पर और मकर राशि के पेट पर बताया गया है। आचार्यों के अनुसार इस वर्ष ज्येष्ठ मास में अधिक मास का संयोग भी बनेगा।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष कोई भी ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा, इसलिए इसका प्रभाव देशवासियों पर नहीं माना जाएगा। 15 जुलाई को गुरु अस्त होकर 10 अगस्त को उदय होंगे, जबकि शुक्र 13 अक्तूबर को अस्त होकर 28 अक्तूबर को उदय होंगे।

इस वर्ष तीन सोमवती अमावस्या का योग भी बनेगा। पहली अधिक ज्येष्ठ मास में, दूसरी कार्तिक मास में और तीसरी फाल्गुन मास में पड़ेगी।



अबीर-गुलाल से भूतेश्वरनाथ का हुआ श्रृंगार
नैमिषारण्य के चक्रतीर्थ स्थित भूतेश्वरनाथ मंदिर में महंत व प्रधान पुजारी राजनारायण पांडेय ने अबीर-गुलाल से भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया। श्रृंगार के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा भूतेश्वरनाथ के दर्शन कर पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed