फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The new tax system of the municipality is increasing the problems

Sitapur News: परेशानी बढ़ा रही पालिका की नई कर प्रणाली

Wed, 25 Feb 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 25 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The new tax system of the municipality is increasing the problems
महमूदाबाद। नगर पालिका द्वारा लागू नई कर प्रणाली लोगों को उलझा रही है। घर के बाहर अगर शटर लगा है तो उपभोक्ता को व्यवसायिक यानि अनावासीय भवन के रूप में दर्ज किया गया है और उसके आधार पर गृहकर और जलकर का निर्धारण किया जा रहा है। मुख्य मार्ग से लेकर गली-मोहल्ले तक बने मकानों का एनुअल रेंटल वैल्यू (एआरवी) तय किया जा चुका है। नोटिस मिलने के बाद आपत्ति के लिए महज सात दिन का समय मिल रहा है। इसके चलते त्योहारों के सीजन में लोग पालिका कार्यालय के चक्कर काटने की परेशानी उठा रहे हैं। महमूदाबाद नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 25 वार्ड हैं। पालिका ने नई कर प्रणाली लागू की है। शासनादेश का हवाला देते हुए पालिका ने 10 प्रतिशत गृहकर और 10 प्रतिशत जलकर लगा दिया है। दोनों कर भवन के वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर तय किए जा रहे हैं। पालिका ने कई इलाकों में नोटिस का वितरण भी कर दिया है। नोटिस मिलने के बाद अब लोग पालिका कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। नोटिस में आपत्ति के लिए महज सात दिन का समय दिया जा रहा है। पालिका ने जलकर में ही जलनिकासी कर को भी समाहित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed