फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The mood of the weather changed, the chill increased due to rain

मौसम का बदला मिजाज, बारिश से बढ़ी ठिठुरन

Sun, 09 Jan 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The mood of the weather changed, the chill increased due to rain
बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर जाते हुए। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। पहाड़ों पर गिर रही बर्फ का असर मैदानी इलाकों पर साफ दिखाई दे रहा है। रविवार को मौसम के कई रंग दिखाई दिए। सुबह के समय घना कोहरा व ठिठुरन बनी रही। दोपहर में कुछ समय के लिए धूप निकली। करीब दो बजे बरसात शुरू हो गई। शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई। इसकी वजह से सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया। कम ही लोग आते-जाते हुए नजर आए।
विज्ञापन

दो दिन से मौसम के कई रंग दिखाई दे रहे है। दिन में बरसात भी हो रही है। रविवार सुबह सड़कों पर कोहरा दिखाई दिया। इससे काफी ठिठुरन बनी रही। अधिकतर लोग अपने घरों में ही रविवार का मजा लेते रहे। करीब 10 बजे कोहरा छटना शुरू हो गया। इससे 12 बजे धूप निकल आई। धूप का लोगों ने आनंद उठाया। लेकिन कुछ ही देर बाद बरसात भी शुरू हो गई।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक बरसात होती रही। इससे सड़कों पर आवागमन कम दिखाई दिया। शाम के समय सूरज ढलते ही ठिठुरन बढ़ गई। बाजारों में सन्नाटा पसर गया। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग अपने घरों से बाहर निकले। मौसम विशेषज्ञों ने बताया, दिन में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज हुआ है। आने वाले कुछ दिनों तक ठंड इसी तरह बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव से आवागमन में दिक्कत
रविवार को करीब दो घंटे तक बारिश होती रही। शनिवार देर रात को भी बारिश हुई थी। इसकी वजह से शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया। जलभराव के साथ मार्गों पर कीचड़ हो गया। कीचड़ की वजह से लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। शहर के जिला अस्पताल, पुलिस लाइन, विकास नगर मार्ग सहित तमाम मार्गों पर लोग बहुत ही संभलकर आते-जाते हुए दिखाई दिए।
व्यापार हो रहा है प्रभावित
जिले में दो दिन से बरसात हो रही है। इससे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। कपड़ा व्यापारी सोनू ने बताया, बारिश के कारण ग्राहक नहीं आ रहे है। शनिवार को दोपहर बाद जब ग्राहक नहीं आए थे तो जल्द दुकान बंद कर दी थी। रविवार को भी कुछ ऐसे ही हालात बने रहे। बरसात हुई तो ग्राहक नहीं पहुंचे। दो दिन से रोजगार एकदम ठप हो गया है। अब सोमवार को मौसम पर कारोबार निर्भर करेगा।

बरामदे में टपकता रहा पानी
जिला अस्पताल की बिल्डिंग जर्जर हो गई है। इसकी हकीकत रविवार को बरसात के बाद सामने आई। जिला अस्पताल में मेडिकल बी वार्ड के पास छत से पानी टपकता रहा। कई मरीज व तीमारदार फिसलने से बच गए। यहां पर पानी जमा होने से गंदगी भी फैली हुई नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed