फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The miscreants shot the homeowner, serious

बदमाशों ने गृहस्वामी को मारी गोली, गंभीर

Tue, 06 Jul 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
The miscreants shot the homeowner, serious
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में सोमवार की रात चोरी की नियत से घुसे बदमाशों ने टोकने पर व्यापारी पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से गृहस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के मौलापुर निवासी महेश चंद्र वर्मा (60) ने अपने घर के पास में ही लाई बनाने का कारखाना लगा रखा है। घर में ही गोदाम बना रखा है। सोमवार की रात गृहस्वामी परिवार के साथ सो रहे थे। देर रात करीब 2 बजे उनकी आंख खुली तो गोदाम में खटपट की आवाज सुनाई दी। वह बिस्तर से उठ कर गोदाम की ओर बढ़े, जहां पर गृहस्वामी को गोदाम के मुख्य गेट पर लगा चैनल खुला था और अंदर का दरवाजा भी खुला था। यह देख कर गृहस्वामी ने टोका।
विज्ञापन

उनके टोंकते ही गोदाम में मौजूद बदमाश बाहर आ गए और फायर करते हुए मौके से भाग निकले। गोली महेश के बाएं हाथ में लगी। गोली लगने से वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गए। फायर की आवाज सुनकर परिवार जन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां पर गृहस्वामी खून से लथपथ हालत में पड़े थे। गंभीर हालत में उन्हें महमूदाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि, बदमाश मौके से कोई सामान नहीं ले जा सके। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। घटना को लेकर पुलिस को तहरीर दे दी गई है। घायल की बेटी ने बताया की गोदाम में दो क्विंटल मेंथा आयल और एक बख्शा रखा था, जो मौजूद मिला है। कोई सामान जा नहीं सका है।

प्रथम दृष्टया मामला चोरी के दौरान टोकने पर बदमाशों के गोली मारने का है। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमें घटना के खुलासे में लगी हुई है। घायल का लखनऊ में इलाज चल रहा है। हालत खतरे से बाहर है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
- अनिल पांडेय, कोतवाल महमूदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed