{"_id":"635d73718f9a754aeb19af39","slug":"the-miscreants-robbed-the-young-man-25-thousand-sitapur-news-lko654756399","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने युवक को पीट 25 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने युवक को पीट 25 हजार लूटे
विज्ञापन
मछरेहटा (सीतापुर)। बदमाशों ने एक कार सवार को रोक उसकी पिटाई कर 25 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना सिर्फ झगड़ा हुआ है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र के मोहल्ला दखिनहरा निवासी वहीद अहमद ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि वह बीते दिन औरंगाबाद अपनी ससुराल से रात करीब 8:30 बजे कार से लौट रहे थे। उसी समय कल्ली रोड पर ग्वाली पुलिया के पास चार पहिया वाहन सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उसको पीट दिया। 25 हजार रुपये लूट लिए और मौके से कल्ली चौराहे की ओर फरार हो गए।
पीड़ित काफी देर तक लहूलुहान अवस्था में वहीं पड़ा रहा। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उपचार के बाद वह घर लौट आए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस लूट की बात को नकार रही है।
विज्ञापन
एसओ राम प्रकाश ने बताया कि मामला संदिग्ध है। मामला लड़ाई झगड़े का है। उनके मुताबिक पीड़ित ने शराब पी रखी थी। उनकी कार की टक्कर आरोपियों की कार से हो गई थी। इसलिए झगड़ा हुआ था। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।