{"_id":"61364e918ebc3eb62579e7b2","slug":"the-miscreants-robbed-the-couple-on-the-strength-of-the-weapon-sitapur-news-lko5943613190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने असलहे के बल पर दंपती को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने असलहे के बल पर दंपती को लूटा
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुुर)। थाना थानगांव इलाके में रविवार की रात पत्नी और बच्चों के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे परिवार को पल्सर सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने महिला के जेवर, मोबाइल, नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है और घटना को संदिग्ध मान रही है।
रामपुर कलां इलाके के मोल्हेपुर निवासी राजेश की ससुराल थानगांव इलाके के गंगापुर में है, जहां पर मांगलिक कार्यक्रम था। उसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजेश अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रविवार की देर शाम ससुराल जा रहा था। थानगांव इलाके में महमूदाबाद-रेउसा मार्ग पर मियांपुरवा गांव के पास पल्सर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करने के बाद बाइक सवार दंपती को रोक लिया, महिला से बैग छीन लिया। शोर मचाने और विरोध करने की कोशिश करने पर बदमाशों ने असलहा तान दिया।
इसके बाद धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर थानगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पीड़ित दंपती के मुताबिक लूटे गए बैग में सोने के टप, एक जोड़ी सोने की मांगबेदी, पायल, बिछिया, मोबाइल और तीन हजार रुपये थे। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। प्रभारी एसओ प्रदीप पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। घटनास्थल के आगे पीछे कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उसकी फुटेज खंगाली जा रही है।