फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The married woman was beaten with sticks, gave three divorces

विवाहिता को डंडों से पीटा, तीन तलाक दे भगाया

Sun, 19 Sep 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
The married woman was beaten with sticks, gave three divorces
लहरपुर (सीतापुर)। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटने और तीन तलाक देकर घर से निकाले जाने का मामला सामने आया है। पिटाई से विवाहिता को चोटें आईं है। पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

लहरपुर इलाके के मोहल्ला ठठेरी निवासी सुमाइला खातून ने बताया कि उसकी शादी बिसवां मगरहिया बाजार निवासी अनवार अहमद के साथ नवंबर 2020 को हुई थी। आरोप है कि विवाह के बाद से ससुुरालीजन दहेज की मांग कर रहे थे, आए दिन मारते पीटते थे। परेशान होकर विवाहिता अपने मायके चली आई थी।
विज्ञापन

बीती 14 सितंबर को वह ननद के कहने पर फिर से ससुराल गई। जहां पर आरोप है कि उसके पति ने अपने भाई के साथ मिलकर विवाहिता की डंडों से पिटाई कर दी। इसके बाद तीन तलाक देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पिटाई से विवाहिता को गंभीर चोटें भी आईं हैं, गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के बाद विवाहिता ने कोतवाली लहरपुर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेेक्टर लहरपुर मनीष सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसके पति पर तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और सास, ससुर, ननद, देवर समेत छह लोगों पर दहेज प्रताड़ना का केेस दर्ज किया गया है। मामले में केस दर्जकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed