{"_id":"6352e33ffa80ef5cb74f7534","slug":"the-market-is-ready-on-dhanteras-today-there-will-be-rain-sitapur-news-lko6539557113","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बाजार सजकर तैयार, आज होगी धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बाजार सजकर तैयार, आज होगी धनवर्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। धनतेरस को लेकर बाजार सज गया है। व्यापारी और ग्राहकों में खासा उत्साह है। इस बार लोग महंगाई के बाद भी धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा करने को तैयार हैं। सराफा, वाहन व इलेक्ट्रॉनिक्स आदि उत्पादों की दुकानें आकर्षण ढंग से सजाई गई है। धनतेरस का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। धनतेरस पर लोग दिल खोलकर खरीदारी करते हैं। इसे देखते हुए बाइक व कार की खरीद हो या इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की, हर उत्पाद पर ऑफर दिए जा रहे हैं। वहीं बर्तनों की खरीद पर भी कई व्यापारियों की ओर से आकर्षण छूट का ऑफर दिया जा रहा है। चुनिंदा इलेक्ट्रानिक उपकरण की खरीद पर चांदी का सिक्का देने की योजना चलाई जा रही है। धनतेरस पर जिले में एक अरब से ज्यादा की बिक्री होने की उम्मीद है।
पांच करोड़ के खरीदे जा सकते दो पहिया वाहन
धनतेरस पर दो पहिया वाहनों की जमकर खरीद होती है। पहले से लोगों ने एडवांस बुकिंग करा रखी है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है। बाइक व्यापारी अशोक अग्रवाल का कहना है अब तक 46 बाइकों की बुकिंग हो चुकी है। नरेन्द्र हीरो के मैनेजर अभय मिश्रा ने बताया कि 330 बाइकें बुक हैं। एमबी बजाज के मैनेजर ज्ञानेन्द्र शुक्ला के मुताबिक 11 बाइकों की बुकिंग है। जिले में करीब 5 से 8 करोड़ रुपये के दो पहिया वाहनों की बिक्री हो सकती है।
सोने व चांदी की अच्छी बिक्री की उम्मीद
सोने व चांदी पर पिछले वर्ष की तुलना में अबकी अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष पप्पू बिहारी बताते हैं कि बीते एक-दो दिन से बिक्री में तेजी आई है। दुकानदारों ने छोटे व बड़े ग्राहकों का ध्यान रखते हुए आइटम मंगाए हैं। चांदी के डालर का मूल्य 600 रुपये है। जिसकी अभी से डिमांड बढ़ने लगी है। चांदी के गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां 4 हजार से लगाकर 25 हजार रुपये तक के उपलब्ध हैं। इस बार पूरे जिले में करीब 25 से 30 करोड़ रुपये के जेवरात बिक्री होने का अनुमान है।
विज्ञापन
चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर दिए जा रहे उपहार
टीवी, फ्रिज, कैमरा पर विशेष छूट दी जा रही है। इस बार कीमतों में कमी के बजाए उन पर ऑफर दिए जा रहे हैं। पांच स्टार के फ्रिज पर चांदी का सिक्का दिया जा रहा है। एलसीडी व वॉशिंग मशीन पर भी आकर्षक छूट दी जा रही है। व्यापारी संजीव मेहरोत्रा ने बताया कंपनियां ईएमआई पर भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपलब्ध हैं। व्यापारियों को उम्मीद कि इन ऑफरों को लोग खूब फायदा उठाएंगे। इस बार इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की करीब 15 से 20 करोड़ रुपये की ब्रिकी हो सकती है।
धनतेरस के लिए सज गया बर्तनों का बाजार
बर्तनों में फैंसी ग्लास, कटोरी, कलश, डिब्बा बंद कंटेनर, पूजा थाल, आरती, घंटी व मग इत्यादि उपलब्ध हैं। इनकी डिमांड अभी से होने लगी है। खाना परोसने के लिए स्टून चम्मच लोगों को खूब पसंद आ रहे है। व्यापारी आशीष बताते हैं कि ज्यादातर ग्राहक कम दामों में अच्छा आइटम की मांग करते है। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अच्छी बिक्री होने की उम्मीद बर्तन दुकानदारों को है। जिले में बर्तनों की बिक्री 10 से 12 करोड़ तक पहुंच सकती है।
20 करोड़ के बिक सकते चार पहिया वाहन
महिंद्रा शोरूम के मैनेजर वामिक खान ने बताया अब तक 50 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है। एसयूवी सिरीज पर आकर्षक छूट की योजना चलाई जा रही है। चूंकि धनतेरस शनिवार को पड़ रहा है तो लोग पहले या बाद में गाड़ी की डिलीवरी लेने की योजना बनाए हैं। दस गाड़ियों की डिलीवरी शुक्रवार को हो चुकी है। मारुति शोरूम के मैनेजर सचिन शुक्ल बताते हैं कि 70 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है। हुंडई शोरूम के मैनेजर विजय सिंह विष्ट ने बताया अब तक 40 गाड़ियां बुक हो चुकी हैं। इस बार 15 से 20 करोड़ के चार पहिया वाहन बिकने की उम्मीद है।
खरीदारी का शुभ मुहूर्त
प्रदोष व्यापिनी त्रयोदशी तिथि में 22 अक्तूबर शनिवार को धनवंतरी जयंती एवं धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। पंडित आशीष शास्त्री ने बताया कि धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त सायं प्रदोष काल स्थिर लग्न वृष लग्न से 6:44 से 8:41 बजे तक रहेगा। इस अवधि में खरीदारी करना श्रेयस्कर है।