फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The main accused in the attack on the couple hanged

दंपती पर हमले के मुख्य आरोपी ने लगाई फांसी

Mon, 14 Jun 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
The main accused in the attack on the couple hanged
सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार को गांव के बाहर खेत गए दंपती पर हुए हमले के मुख्य आरोपी ने रविवार देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सोमवार सुबह होने पर उसका शव सदरपुर इलाके में रसूलाबाद गांव स्थित पोखराकलां पावर हाउस के पीछे पेड़ से लटकता हुआ मिला। शव रस्सी के सहारे लटक रहा था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। माना जा रहा है कि पुलिस कार्रवाई और पकड़े जाने के डर से युवक ने जान दे दी है।
विज्ञापन

सदरपुर इलाके के लोनियनपुरवा गांव निवासी संजय चौहान (28) पत्नी संगीता देवी (26) के साथ सुबह अपने गांव के बाहर खेत पर मेंथा टैंक पर गए थे। यहां पर महिला खेत में घास काट रही थी और उसका पति मेंथा टैंक के पास काम कर रहा था, इस बीच गांव का ही निवासी संतोष (28) आ गया। आरोप था कि उसने अपने भाई और अन्य लोगों के साथ मिलकर संगीता के पति की संजय की पिटाई कर दी थी। पति को पिटता देख बचाने पहुंची पत्नी पर भी दबंगों ने उसकी हंसिया से ही वार कर दिया था।
विज्ञापन

घटना में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल अवस्था में दंपती को बिसवां अस्पताल से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पति की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पाकर एसपी आरपी सिंह, सीओ महमूदाबाद, सदरपुर, थानगांव, महमूदाबाद, रामपुर मथुरा, तंबौर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में मुख्य आरोपी संतोष कुमार, उसके भाई सतनाम, अंकुल, दूसरे सगे भाई रामधीरज, राम अकबाल समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई थी, इस बीच देर रात घटना के मुख्य संतोष ने फांसी लगाकर जान दे दी है।
पहले भी जान देने की कर चुका था कोशिश
फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाला संतोष इससे पहले भी दो बार जान देने की कोशिश कर चुका है। बताते हैं कि उसने एक बार जहर खाया था। इसके बाद लखनऊ में इलाज हुआ था। इलाज के बाद वह सही हो गया था, इससे पहले एक बार फांसी लगाकर भी खुदकुशी की कोशिश कर चुका था।
पुलिस की माने तो रविवार को हुई घटना के पहले संतोष अपनी पत्नी को सुबह मायके छोड़ आया था। पुलिस का कहना है और गांव में भी चर्चाएं हैं कि संतोष अपनी पत्नी से अक्सर मारपीट करता। परिवार के लोगों ने भी पुलिस को यह बात बताई है।

सदरपुर में दंपती पर हुए हमले के मुख्य आरोपी संतोष ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जांच में सामने आया है कि मृतक का महिला से प्रेम संबंध भी थे। वह अपनी पत्नी से मारपीट करता रहता था। हो सकता है घटना के बाद आहत होकर जान दे दी हो। मामले की जांच की जा रही है।
- एनपी सिंह, एएसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed