फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The licensing process of drug stores is now online

दवा दुकानों की लाइसेंस प्रकिया हुई ऑनलाइन

Wed, 08 Jul 2015 11:41 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर व एजेंसियों के लाइसेन्स अब ऑनलाइन बनेंगे। सरकार ने अनियमितताएं रोकने को लेकर यह नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। ऑनलाइन लाइसेंस के साथ ही नवीनीकरण को भी इससे जोड़ा गया है।  अभी तक मैनुअल व्यवस्था होने के चलते जहां भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा था, वहीं दवा व्यवसाइयों की मनमानी से विभाग के लोग भी परेशान रहते थे। सबसे अधिक परेशानी फ ार्मासिस्टों के लाइसेन्सों को लेकर रहती है। विभागीय अफ सरों की मानें तो प्रदेश में करीब 40 हजार फ ार्मासिस्ट हैं, जबकि एक लाख 25 हजार मेडिकल स्टोर हैं। ऐसे में विभागीय निर्देशों का पालन दूर की कौड़ी साबित हो रहा है। नियमों के मुताबिक एक मेडिकल स्टोर पर एक फ ार्मासिस्ट होना चाहिए, लेकिन यह निर्देश बेमानी साबित हो रहे हैं। अब सरकार की मंशा इस पर अकुंश लगाने की है, जिसको लेकर ऑनलाइन व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed