फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The leg of a teenager sleeping on the crossing was cut off by a train.

Sitapur News: क्रॉसिंग के किनारे सो रहे किशोर का पैर ट्रेन से कटा

Fri, 03 May 2024 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 03 May 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
The leg of a teenager sleeping on the crossing was cut off by a train.
सीतापुर। रेलवे क्रॉसिंग के किनारे सो रहे एक किशोर का पैर पटरी पर आ गया। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसका एक पैर कट गया। गंभीर हालत में उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का है।
विज्ञापन


मलुही गांव निवासी मदन भार्गव (16) के पिता श्याम बिहारी भार्गव ने बटाई पर खेत ले रखा है। वह रात में खेत की रखवाली कर रहे थे। मदन अपने पिता को खाना देने के लिए खेत गया था। नींद अधिक आने के कारण वह खेत पर ही सो गया। उसके पिता ने उसे घर जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस पर वह नींद में उठा और मलुही गांव के निकट रेलवे क्राॅसिंग के पास ही सो गया। नींद में उसका एक पैर भूलवश पटरी पर आ गया। इसी दौरान ट्रैक से निकली ट्रेन से उसका पैर कट गया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed