{"_id":"688910942b157725080d1f6b","slug":"the-investigation-could-start-with-an-hours-delay-the-patient-is-upset-sitapur-news-c-102-1-slko1053-137353-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: एक घंटे देरी से शुरू हो सकी जांच, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: एक घंटे देरी से शुरू हो सकी जांच, मरीज परेशान
Tue, 29 Jul 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
इलाज के इंतजार में खड़े लोग।
सीतापुर। जिला अस्पताल में मंगलवार को मरीजों को जांच करवाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। ओपीडी में चिकित्सक को दिखाकर मरीज जब पैथाेलॉजी पहुंचे तो वहां पर कर्मचारी नदारद थे। एक घंटे की देरी से सुबह नौ बजे से सैंपल लेना शुरू हो सका। इससे मरीज काफी परेशान दिखे।
जिला अस्पताल की ओपीडी सुबह आठ बजे प्रारंभ हो गई। मरीज चिकित्सकों को दिखाने के बाद जब जांच कराने पहुंचे तो उन्हें इंतजार करना पड़ा। पैथोलॉजी के बाहर खड़े हर्षित, मोहित व उदित ने बताया कि 8:30 बजे आकर पर्चा जमा कर दिया है, लेकिन सैंपल अब तक नहीं लिया जा सका है। कुछ कर्मचारी कंप्यूटर सेट पर बैठकर बातें कर रहे थे। नौ बजे से सैंपल लेना शुरू हुआ। सुबह 11 बजे के बाद सैंपल लेना भी बंद कर दिया।
अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एक्सरे की जांच का आलम तो बहुत ही खराब था। ओपीडी खुल गई लेकिन यहां पर नौ बजे तक मुख्य चैनल ही बंद था। मरीजों के न तो पर्चा जमा हुए न ही वह अंदर जा सके। कई कर्मचारी अंदर बैठे हुए थे। मरीज बार-बार चैनल खुलने का इंतजार कर रहे थे। नौ बजे के बाद यहां पर पर्चा जमा हुए। 10 बजे के बाद जांचें शुरू हो पाई।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे से जांचें शुरू करने के हैं निर्देश
अस्पताल के सभी कर्मचारियों को सुबह आठ बजे से ही काम करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर समय से जांचें प्रारंभ नहीं होती हैं जो इसकी जांच करवाई जाएगी। दोषी कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।
डॉ. इंदर सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल