फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The indigenous seeds of Ganjaar are spreading their shine across the state

Sitapur News: प्रदेश भर में चमक बिखेर रहे गांजर के देसी बीज

Sun, 16 Nov 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 16 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The indigenous seeds of Ganjaar are spreading their shine across the state
सीतापुर। गांजरी क्षेत्र के ब्लाक रेउसा के ऑर्गेनिक विलेज सिकौहा की ओर से देसी बीजों का संरक्षण किया जा रहा है। इसके लिए देसी बीज बैंक संचालित है। इसके संचालन से जुड़े किसान प्रदेश के साथ देश के अन्य राज्यों में भी देसी बीच पहुंचा रहे हैं। प्रदेश में होने वाले विभिन्न आयोजनों में इन बीजों का प्रदर्शन कर एक-एक मुट्ठी देसी बीज निशुल्क देकर देसी बीजों की शृंखला बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

सिकौहा के प्रगतिशील किसान श्वेतांक त्रिपाठी राजस्थान के कोटा में देसी बीजों का स्टॉल लगाकर यहां आए लोगों को इसकी उपयोगिता बताने के साथ एक मुट्ठी बीज निशुल्क वितरित कर रहे हैं। इसी तरह वह मध्य प्रदेश, हरियाणा, लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, श्रावस्ती के गिलौला, लखीमपुर, वाराणसी व उन्नाव आदि शहरों में भी देसी बीजों का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

दो प्रदेशों के किसानों ने जाना महत्व
भारतीय किसान संघ की ओर से प्रयागराज के फूलपुर में 11 से 14 नवंबर तक गो आधारित जैविक कृषि कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का अयोजन किया गया। इसमें सीतापुर के रेउसा ब्लॉक के आर्गेनिक विलेज सिकौहा के प्रगतिशील किसान श्रीकांत त्रिपाठी, श्वेतांक और इंजीनियर प्रशांत त्रिपाठी ने प्रतिभाग किया। इनकी ओर से देसी बीजों और इसके उत्पादों का स्टॉल लगाया गया। दे
विज्ञापन
विज्ञापन

सी बीज की प्रजातियों का संरक्षण करने के लिए इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए इंजीनियर प्रशांत त्रिपाठी ने उत्तराखंड और यूपी के प्रतिभागी किसानों को देसी गेहूं का एक-एक मुट्ठी बीज निशुल्क दिया। अपील की कि वह इसे अपने खेत में बोकर बीज तैयार करें और अन्य किसानों को भी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed