फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The heat of the sun and the scorching sun kept people confined to their homes

Sitapur News: सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों से घर में कैद रहे लोग

Sun, 24 May 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 24 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The heat of the sun and the scorching sun kept people confined to their homes
धूप में दुपट्टे से चेहरा छिपाकर जाती युवती। संवाद
सीतापुर। सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों ने रविवार को भी लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री रहा। सुबह नौ बजे के बाद ही धूप इतनी तेज हो गई कि दोपहर का एहसास होने लगा। तेज धूप और उमस के चलते लोग घरों में ही कैद रहने को मजबूर दिखे।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक रविवार को भीषण गर्मी का असर साफ नजर आया। रविवार का अवकाश होने से लोग सूरज की तपिश और लू से बचने के लिए घरों से नहीं निकले। इससे हाईवे समेत सभी प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से जो लोग बाहर निकले, वो भीषण गर्मी में हांफते नजर आए। चेहरे पर गमछा और कपड़ा बांधकर तपिश से बचाव किया। गर्मी का असर इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों पर भी दिखाई देने लगा है। तालाब और पोखरों का जलस्तर घटने से जानवर पानी की तलाश में भटकते नजर आए।
विज्ञापन

वहीं, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह भीषण गर्मी ऐसे ही सताती रहेगी।

आज से और तपाएगा नौपता
भीषण गर्मी का मुश्किल समय नौतपा 25 मई से शुरू हो गया है। अब दो जून तक सूरज की तपिश अपनी सारी सीमाएं लांघने पर आमादा रहेगी। मौसम विशेषज्ञों और ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस साल का नौतपा पिछले रिकॉर्ड तोड़ सकता है। नौ दिन तक गर्मी चरम पर रहेगी। जिला प्रशासन की ओर से सावधानी बरतने और बेवजह बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। वहीं, डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने अत्यधिक गर्मी के कारण कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्डों के स्कूलों में 15 जून तक अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed