{"_id":"6820e9f0f7c93c13a2005476","slug":"the-garden-of-mahila-thana-is-blooming-with-the-fruits-of-compromise-sitapur-news-c-102-1-slko1037-132043-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: समझौतों की उपज से महक रही महिला थाने की बगिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: समझौतों की उपज से महक रही महिला थाने की बगिया
Sun, 11 May 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 11 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। महिला थाना आपसी विवाद के कारण अलगाव की दहलीज तक पहुंचने वाले विवाह संबंधों को टूटने से बचाने की हर संभव कोशिश करता है। इस दौरान विवाद खत्म कर पुन: साथ रहने का फैसला करने वाले दंपती इस पल को यादगार बनाने के लिए एक पौधा रोपित कर थाने की बगिया को हराभरा भी बना रहे हैं। इन पौधों में निकलने वाले फूलों की महक से थाने का पूरा वातावरण महकता रहता है।
महिला थाने में पिछले साल 415 मामले आए इसमें 315 मामलों में दंपतियों ने समझौता कर लिया। इस लिहाज से 315 अलग-अलग किस्म के पौधे थाने में लगाए गए। कुछ को क्यारी में सजाया गया तो कुछ पौधे गमलों में ही परिसर की शोभा बढ़ा रहे हैं। थानाध्यक्ष इतुल चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम का ध्येय सिर्फ दंपतियों के जीवन में बेहतर सुधार करना है। ताकि भविष्य में वह कभी आपस में ऐसे न लड़ें कि उनको थाने तक आना पड़े। इसके साथ ही पर्यावरण भी अच्छा होता है।
स्टाफ भी करता है देखभाल
पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल का जिम्मा थाने का स्टॉफ खुद उठाता है। मौजूदा समय में थाने में करीब 350 छोटे बड़े पौधे लगेहैं। इसमें से अधिकांश फूलों वाले पौधे हैं। इनकी देखभाल स्टॉफ ही करता है। किसी भी पेड़ में पानी या खाद डालने का काम हो सारा स्टॉफ मिलकर करता है।
विज्ञापन
साल 2024 एक नजर में
कुल शिकायतें आईं- 415
समझौते हुए-315
न्यायालय भेजे गए मामले- 73
केस दर्ज हुए- 27
वर्ष 2025 में कुल 109 समझौते हुए हैं।
विवाद का कारण
125 मामले आर्थिक तंगी के।
20 में प्रेम प्रसंग
75 मायके की तरफ रुझान
70 दहेज की मांग।
125 नशेबाजी से संबंधित।