फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The fans of 'Noori' in the country and abroad too

देश व विदेशों में भी ‘नूरी’ के दीवाने

Wed, 02 Jun 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
The fans of 'Noori' in the country and abroad too
सीतापुर/ कमलापुर। इन दिनों जिले के आम का डंका दिल्ली में भी बज रहा है। दिल्ली की आजाद नगर मंडी में कमलापुर की बागों का आम हाथों हाथ बिक रहा है। इसे मंडी में नूरी नाम से जाना जाता है। मंडी के आढ़ती आम को सीधे बगीचे से ले जाते हैं। देश-विदेश में भी नूरी के कई लोग दीवाने हैं।
विज्ञापन

जिले में कमलापुर आर्थिक और भौगोलिक तौर पर बहुत ही समृद्ध रियासत रही है। इस रियासत के कई बगीचे हैं। इनमें एक हजारा बाग भी है। इस बाग में आम का बेहतर उत्पादन होता है। बगीचे का आम टूटने लगा है। इन दिनों दिल्ली की आजाद नगर मंडी में इस बगीचे के आम की मांग जोरों पर है। एडवांस बुकिंग का चल रही है।
विज्ञापन

बागवान मकसूद अहमद बताते हैं कि कमलापुर की बाग का आम दिल्ली में नूरी नाम से बिकता है। आजाद नगर मंडी के आढ़ती सीधे बाग से ही आम उठा लेते हैं। बाजार बेचने नहीं जाना पड़ता। रेट भी अच्छा मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश भी जाता है यहां का आम
सीतापुर का आम देश के कोने-कोने में मिठास घोलने के साथ विदेशियों की जुबान को भी रसीला करता है। कोरोना महामारी के चलते पिछले साल से आम का आपूर्ति विदेशों को नहीं हो पा रही है। आम निर्यात से जुड़े मोहम्मद आमिर और मकसूद अहमद बताते हैं कि गल्फ देशों में जिले के आम की काफी मांग रहती है।
एक निश्चित मात्रा में अमेरिकी और यूरोपियन देशों में इसकी सप्लाई होती है। कोरोना महामारी के चलते पिछले वर्ष से निर्यात बंद है। इससे आम के बागवानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
18,500 हेक्टेयर में होती है बागवानी
जिले में आम के बगीचों का रकबा अच्छा खासा है। खैराबाद, कमलापुर, रामकोट, मिश्रिख, महमूदाबाद आदि क्षेत्रों में बड़ी-बड़ी बाग हैं। इनका कुल रकबा 18,500 हेक्टेयर है।

इस बार मिश्रिख और महमूदाबाद बेल्ट में फसल कमजोर आई है। रामकोट बेल्ट में फसल जोरदार है। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही आम तोड़ा जाने लगा है। हालांकि, अभी लोकल मार्केट में जिले का आम बहुत कम आ रहा है। अधिकतर आम गैर राज्यों को ही सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed