{"_id":"6952d0ba9d42c520d402f057","slug":"the-family-members-protested-by-keeping-the-dead-body-agreed-on-assurance-sitapur-news-c-102-1-slko1055-147230-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन, आश्वासन पर माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन, आश्वासन पर माने
Tue, 30 Dec 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर। इलाके में बिसवां मार्ग पर खानपुर सादात के निकट हुए सड़क हादसे में घायल युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार शाम जब पोस्टमार्टम के बाद शव लहरपुर पहुंचा तो परिजनों ने केसरीगंज गांव में सड़क पर शव को रखकर जाम लगाने के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों के काफी समझाने बुझाने के बाद परिजन शव के दाह संस्कार को राजी हुए।
रविवार शाम लहरपुर-बिसवां मार्ग पर खानपुर सादात के निकट बाइक सवार जंगलीनाथ ताहपुर निवासी श्री केशन (50) एक बस ने टक्कर मार दी थी। घटना के बाद बस चालक वाहन को लेकर भाग गया था।
श्री केशन को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव न ले जाकर परिजनों ने केसरीगंज मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर आए इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने लोगों को शांत कराया। कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद परिजन माने, जिसके बाद जाम खुलवाया गया।