{"_id":"6998ab98e8014a17220b0817","slug":"the-face-of-belhiya-piprosa-road-will-change-demand-raised-in-the-house-sitapur-news-c-102-1-slko1037-150581-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बेलहिया-पिपरोसा मार्ग की बदलेगी सूरत, सदन में उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बेलहिया-पिपरोसा मार्ग की बदलेगी सूरत, सदन में उठी मांग
विज्ञापन
सदन में सड़क निर्माण की मांग रखते एमएलसी अनूप गुप्ता।
- फोटो : सदन में सड़क निर्माण की मांग रखते एमएलसी अनूप गुप्ता।
मिश्रिख। तहसील क्षेत्र के बेलहिया पिपरोसा मार्ग के दुरुस्तीकरण की उम्मीद जगी है। शुक्रवार को विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने इसके निर्माण कार्य की मांग सदन में रखी है। उन्होंने नियम 110 के तहत प्रमुख सचिव विधान परिषद को इसकी सूचना भेजी है।
बेलहिया प्रधान जितेंद्र गुप्ता ने 6 दिसंबर को भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता को इस मार्ग के दुरुस्तीकरण के लिए पत्र लिखा था। उसमें इस 1100 मीटर मार्ग के निर्माण की मांग की थी। विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने बताया कि मिश्रिख ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेलहिया से जमुनापुर, राजनगर, कोल्हुवा, बरेठी, निरहन होते हुए पिपरोसा तक संपर्क मार्ग अत्यंत जर्जर अवस्था में है। इस संपर्क मार्ग पर जगह-जगह बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं।
इस वजह से लोगों को आवागमन में कठिनाई होती है। इस मार्ग पर आए दिन ट्रैक्टर-ट्रॉली, ई रिक्शा व अन्य वाहन पलटने की घटनाएं घटित होती रहती हैं। इससे ग्रामीणों को जान माल का खतरा बना रहता है। यह मार्ग क्षेत्र किसानों के कृषि कार्यों, स्कूली बच्चों के आवागमन, मरीजों के उपचार व दैनिक आवागमन के लिहाज से अत्यधिक महत्वपूर्ण है। सड़क की दुर्दशा के कारण ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि सदन में बेलहिया से पिपरोसा तक संपर्क मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है।