फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The existence of Lodhanpurva is in danger

Sitapur News: लोधनपुरवा के वजूद पर छाया संकट

Sat, 23 Aug 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 23 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The existence of Lodhanpurva is in danger
गांव में कटान करती नदी।
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। सरयू नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। शुक्रवार को जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। कंपोजिट स्कूल का शेष भाग भी तेजी से कट रहा है।
विज्ञापन

उफान मार रही लहरों के निशाने पर इस समय लोधनपुरवा गांव है। कटान से बचे सात घरों को अपनी आगोश में लेने के लिए सरयू की लहरें बेताब हैं। इससे लोधनपुरवा का अस्तित्व संकट में है। प्रशासन पीड़ितों की भरपूर मदद का दावा कर रहा है। जबकि बाढ़ पीड़ित सरकारी इमदाद को कम बता रहे हैं।
विज्ञापन


इस साल सरयू नदी की लहरों के निशाने पर शुकुलपुरवा गांव है। यहां एक दशक पहले बनाए गए विद्यालय का बड़ा हिस्सा बृहस्पतिवार को नदी में समा गया था। शेष भवन भी आहिस्ता-आहिस्ता नदी की आगोश में जा रहा है। बृहस्पतिवार रात सरयू नदी के जलस्तर में 10 सेमी की कमी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलस्तर कम होने के बाद भी लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। नदी की लहरें लोधनपुरवा गांव के शेष बचे सात घरों की ओर तेजी से बढ़ रही हैं। ग्राम पंचायत शुकुलपुरवा के मजरा लोधनपुरवा के सात घरों और नदी की उफान मार रही लहरों के बीच महज 80 मीटर की दूरी रह गई है। माना जा रहा है कि नदी इसी प्रकार अगर कटान करती रही तो इस गांव का अस्तित्व जल्द खत्म हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed