फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The death of the servant of Baba Bharti's ashram

बाबा भारती के आश्रम के सेवादार की मौत

Thu, 23 Sep 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
The death of the servant of Baba Bharti's ashram
सीतापुर। नैमिषारण्य इलाके में बाबा भारती के आश्रम के सेवादार की संदिग्ध हालात में बीती देर रात मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नैमिषारण्य इलाके में भैरमपुर मार्ग के पास बाबा भारती का आश्रम है। वहां पर भैरमपुर निवासी बालक दास (44) सेवादार था। बुधवार की देर रात सेवादार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आसपास के लोगों का कहना है कि रात में पेट में तेज दर्द होने की वह से सेवादार मेडिकल स्टोर पर गया था, जहां से वापस आ रहा था। रास्ते में तेज दर्द होने से वह पेट पकड़कर बैठ गया। इसके बाद जोर-जोर से रोने लगा।
विज्ञापन

सूचना पाकर बाबा भारती मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद डॉक्टर भी आए, लेकिन तब तक सेवादार की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर एएसपी साउथ एनपी सिंह, सीओ मिश्रिख महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ चल रही है। सीओ मिश्रिख महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed