{"_id":"695d51e0d9fcbb91ca06c74f","slug":"the-condition-of-a-bangladeshi-pilgrim-worsened-due-to-the-cold-weather-leading-to-his-death-sitapur-news-c-102-1-slko1037-147685-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ठंड लगने से बिगड़ी बांग्लादेश के श्रद्धालु की हालत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ठंड लगने से बिगड़ी बांग्लादेश के श्रद्धालु की हालत, मौत
Tue, 06 Jan 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
नैमिषारण्य। नैमिषारण्य में बांग्लादेश से 120 श्रद्धालुओं का दल भ्रमण पर आया है। इनमें से एक श्रद्धालु की तबियत ठंड लगने से बिगड़ गई थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र के अनुसार उनके पिता की मृत्यु ठंड लगने से हुई है।
बांग्लादेश के याकूबपुर दागन भुइया अयकुबपुर निवासी सुकुमार शुत्रोधर (52) अपने पुत्र बिजोय शुत्रोधर व अन्य 118 श्रद्धालुओं के साथ नैमिषारण्य दर्शन पूजन करने आए थे। यह दल 18 दिसंबर को भारत आया था। बनारस में काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद सोमवार को सभी लोग नैमिषारण्य पहुंचे थे। इस दौरान सुकुमार शुत्रोधर की तबियत खराब हो गई। उनके पुत्र बिजोय ने स्थानीय निजी चिकित्सक को दिखाया।
इसके बाद हालत में कुछ सुधार हुआ। देर रात अचानक उनकी तबियत फिर खराब बिगड़ गई। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। वहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुत्र ने ठंड लगने के कारण पिता की मौत होने की बात कही है। उन्होंने पुलिस को एक पत्र देकर पिता के शव का पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध भी किया है। ताकि पिता की मौत का कारण स्पष्ट हो सके।