फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The city's shabby roads will be rejuvenated

शहर की जर्जर सड़कों का होगा कायाकल्प

Wed, 17 Feb 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
The city's shabby roads will be rejuvenated
खूबरपुर में अमृत योजना के तहत खोदी गई सड़क। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। शहर में अमृत योजना के तहत तमाम सड़कें खोदी गई हैं। इन पर निकलना जोखिम भरा हो गया है। आए दिन लोग इन मार्गों से निकलते समय जूझते रहते हैं। अब इन सड़कों को नई सूरत दी जाएगी। बोर्ड बैठक में सभासदों ने इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया था। इस पर नगर पालिका पहले खराब सड़कों का सर्वे कराएगी। उसके बाद जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद इन सड़कों की मरम्मत या नये सिरे से बनवाई जाएगी। इसको लेकर नगर पालिका ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर में इस समय अमृत योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। इस योजना के तहत करीब 70 फीसदी काम हो चुका है। लेकिन सबसे अधिक दिक्कत शहरवासियों को आवागमन को लेकर आ रही है। पाइप लाइन बिछाने के दौरान पूरी सड़कें खोद दी जाती है। उसके बाद ठेकेदार द्वारा केवल ऊपरी तौर पर मिट्टी डालकर पाट दी जाती है। जब वाहन निकलते है तो मिट्टी धंस जाती है। इससे सड़कों में गड्ढे हो जाते है। इसके कारण निकलने में बहुत दिक्कतें आती है।
विज्ञापन

वहीं सड़क भी पूरी तरह से खराब हो जाती है। अगर ऐसी सड़कों की बात की जाए तो इस समय विकास नगर में तेजी से काम चल रहा है। जहां की प्रमुख सड़क गल्ला मंडी से विकास नगर को जाने वाली सड़क पूरी तरह से उबड़ खाबड़ मार्ग में तब्दील हो गई है। इस पर किसी भी समय निकलना मतलब दुर्घटना को दावत देना जैसा है। केवल हल्के दो पहिया ही वाहन निकल पाते है। इससे लोग इस सड़क के बजाए दूसरी सड़कों के जरिए आवागमन करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही हाल शहर के अन्य मोहल्लों का बना हुआ है। इस पर सभासदों ने नगर पालिका की बोर्ड बैठक में खराब सड़कों को लेकर आवाज उठाई थी। इसके बाद नगर पालिका ने इन सड़कों को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले खराब सड़कों का सर्वे कराया जाएगा। उसके बाद जहां पर मरम्मत योग्य होगी वहां पर मरम्मत व जहां खराब है वहां पर नए सिरे से सड़क बनवाई जाएगी। इससे पहले इसे जिलाधिकारी के सामने रखा जाएगा।

आखिर कब पूरा होगा काम
अमृत योजना के तहत करीब दो साल से शहर में पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। लेकिन अभी तक महज 70 फीसदी ही काम पूर्ण हो सका है। ऐसे में लोगों का कहना है काम बहुत ही धीमी प्रगति से चल रहा है। एक बार पाइप लाइन डालकर उसको चेक कर लिया जाए। जिससे अगर लीकेज हो तो तुरंत ही ठीक दिया जाए। जब चेकिंग के दौरान लीकेज निकलेगा तो फिर से सड़क खोदनी पड़ेगी।
अमृत योजना के तहत टूटी सड़कों को लेकर नगर पालिका गंभीर है। इन सड़कों की मरम्मत व नई सिरे से बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गुरू प्रसाद पांडेय, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed