{"_id":"6983961b4c46d66aba07dad9","slug":"the-campaign-to-eradicate-superstition-through-science-will-continue-sitapur-news-c-102-1-slko1037-149584-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान से अंधविश्वास को मिटाने की मुहिम रहेगी जारी: विजयभान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान से अंधविश्वास को मिटाने की मुहिम रहेगी जारी: विजयभान
Thu, 05 Feb 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। महोली स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को जिला विज्ञान क्लब ने अंधविश्वास के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजयभान ने किया। उन्होंने कहा कि आम जनमानस में अब भी अंधविश्वास की गहरी पैठ बनी हुई है। विज्ञान की सही जानकारी किसी भी गतिविधि के पीछे का वैज्ञानिक आधार समझने में मदद करती है। इससे हम उन अंधविश्वासों से बच सकते हैं, जिसकी आड़ में ढोंगी हमें ठगने का प्रयास करते हैं।
कार्यक्रम में मेरठ से आईं विज्ञान संचारक अंजलि ढाका ने अतिथियों व विद्यार्थियों के समक्ष अंधविश्वास फैलाने वाली विभिन्न गतिविधियों का पहले प्रदर्शन किया। बताया कि किस प्रकार ढोंगी लोग भोली-भाली जनता को भ्रम में डालकर उनको ठगने का प्रयास करते हैं। इसके बाद सभी गतिविधियों को प्रक्रियाओं के होने के पीछे वैज्ञानिक व्याख्या की। इस दौरान सबसे पहले पानी से दीपक जलाने की प्रक्रिया दिखाई। बताया कि वास्तव में मोम लगी रुई बत्ती को पानी में रखकर प्रज्ज्वलित किया जा सकता है। इसके बाद मुंह में जलते कपूर रखना, सर पर रखे कपड़े को जलाकर चाय बनाना, हाथ पर रखे हुए नारियल से धुआं उठाना व अन्य प्रदर्शन किए।
संयोजक डॉ. योगेश चंद्र दीक्षित ने कार्यक्रम के महत्व को समझाया। इस दौरान एसडीएम महोली देवेंद्र कुमार मिश्र ने इस कार्यक्रम की सराहना की। समन्वयक डॉ योगेश चंद्र दीक्षित ने कहा कि वैज्ञानिक युग में भी अभी भी ऐसे कई क्षेत्र हैं, जहां पर लोग मनोबल कम होने के कारण इच्छा शक्ति की कमी के कारण लोगों के बहलाने फुसलाना में आ जाते हैं। वहीं, जादू टोने में फंसकर अपना धन आदि ठगों के हाथों लुटा लेते हैं। हमें जागरूक बनने की जरूरत है। इस दौरान स्वामी नाथ द्विवेदी, अभिषेक शुक्ला व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं में बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
इस कार्यक्रम में महोली के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 350 विद्यार्थी शमिल हुए। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं हुईं। बालिका वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम, नैंसी द्वितीय और आस्था तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि प्राची और अनुष्का को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। निबंध प्रतियोगिता में शौर्या को प्रथम, वर्षा को द्वितीय, दिव्या को तृतीय जबकि दर्शिका व आयुषी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। चित्रकारी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रूपांशी, द्वितीय पर विन्या व तृतीय स्थान पर आरुषि रहीं। रोहिणी और अंशी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।