फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The business of weavers will take wings

Sitapur News: बुनकरों के कारोबार को लगेंगे पंख

Thu, 12 Feb 2026 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
The business of weavers will take wings
दरी बुनते बुनकर। - फोटो : दरी बुनते बुनकर।
सीतापुर। प्रदेश सरकार के बजट में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग के लिए 5041 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। यह बजट वर्ष 2025-26 की तुलना में पांच गुना अधिक है। इससे वस्त्रोद्योग में तीस हजार रोजगार के नये अवसर सृजित हाेंगे। इससे सीतापुर के ओडीओपी दरी उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इसके बजट में अटल बिहारी बाजपेई पावरलूम बुनकर विद्युत फ्लैट रेट योजना की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इससे दरी उद्योग से जुड़े हथकरघा व पावरलूम बुनकरों का उत्थान होगा। वहीं, पीएम मित्र पार्क योजना व उत्तर प्रदेश वस्त्र एवं गारमेंटिंग पॉलिसी 2022 भी वस्त्रोद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। इसी तरह एक जनपद एक व्यंजन योजना के लिए 75 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इसके तहत नैमिषारण्य का हनुमानगढ़ी का लड्डू अब वैश्विक पटल पर छाएगा।
विज्ञापन

बजट में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना से जुड़कर युवा आत्मनिर्भर बन सकेंगे। वहीं, पर्यटन विभाग प्रमुख तीर्थ व दर्शनीय स्थलों पर टूरिस्ट गाइडों को प्रशिक्षित कर तैनाती देगा। इससे बड़े पैमाने पर युवाओं को नैमिषारण्य में रोजगार मिलेगा। बजट में खेल प्रतिभाओं के प्रशिक्षण व गांव में स्टेडियम निर्माण की व्यवस्था की गई है। इससे खेल परियोजनाएं तेजी से आकार लेंगी। वहीं, किसानों और युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से जोड़ने की कवायद की गई है। एआई प्रजा और यूपी एआई मिशन युवाओं व किसानों को इस क्षेत्र में सशक्त करेगा। वहीं, फैमिली आईडी के तहत 32 विभागों की 68 परियोजनाएं एक इंटीग्रेटेड प्लेटफार्म पर जरूरतमंदों को सुलभ कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed