फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The bridge on the Sarayan river gets immersed in darkness as the evening approaches

Sitapur News: शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है सरायन नदी का पुल

Sun, 11 May 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 11 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The bridge on the Sarayan river gets immersed in darkness as the evening approaches
सीतापुर। शाम होते ही शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले सरायन नदी के पुल पर अंधेरा छा जाता है। इस समय जब आवागमन अधिक होता है तो अंधेरे में दुर्घटना होने की हर समय आशंका बनी रहती है। पुराने पुल को बंद करके इस नए पुल से आवागमन शुरू कर दिया है। एक ही पुल से आवागमन होने से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। वहीं स्ट्रीट लाइट न होने से भी खतरा बना हुआ है लेकिन जिम्मेदार मौन हैं।
विज्ञापन

शहर के बीच में सरायन नदी पर पुल बना हुआ है। यह पुल बाहरी इलाके से पूरे शहर को जोड़ता है। ग्रामीण इलाके से आने वाले लोग इसी पुल के सहारे शहर के अंदर पहुंचते हैं। इस नदी पर बने पुराने पुल को बंद कर दिया गया है। अब नए पुल से आवागमन शुरू हो गया है। इस पुल पर प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है।इनसेट
विज्ञापन

पुराने पुल पर हुआ था हादसा
नए पुल के पड़ोस में पुराना पुल बना हुआ है। यहां पर हाइट गेज लगा दिया गया था। लेकिन एक सप्ताह पहले किसी वाहन से इसमें टक्कर मार दी। इससे यह टूट गया है। वहीं पुल के दूसरी तरफ ईंट की दीवार खड़ी करके आवागमन बंद कर दिया गया है। लेकिन एक तरफ कोई दीवार नहीं खड़ी है न ही आवागमन बंद है।ऐसा कोई सूचक बोर्ड लगा है। यहां पर भी अंधेरा रहता है। शहर के अंदर से चुंगी चौकी की तरफ जाने वाले अनजान लोग अक्सर हाइट गेज के पास पहुंच जाते है। उसके बाद अपना वाहन रोककर नये पुल से गुजरते है। ऐसे में यहां पर आवागमन का बोर्ड लगा हुआ बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी बोले-बनाया जाए दूसरा पुल
शहर के सौरभ मिश्रा, सूरजभान व शिवम का कहना है एक ही पुल होने से जाम की समस्या खड़ी हो रही है। शाम के समय पुल के पास सब्जी मंडी लगती है। इससे भीड़भाड़ बढ़ जाती है। ऐसे में यहां पर दूसरा पुल बनना बहुत जरूरी है। इसके बिना जाम की समस्या दूर नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed