{"_id":"682e191cb3f60779780f8a12","slug":"the-bridge-on-kewani-river-has-been-hanging-in-balance-for-20-months-sitapur-news-c-102-1-slko1037-132786-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 20 माह से अधर में लटका केवानी नदी का पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 20 माह से अधर में लटका केवानी नदी का पुल
Wed, 21 May 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 21 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर। क्षेत्र से गुजरने वाली शारदा नहर रेगुलेटर के पास तंबौर जाने वाले मार्ग पर केवानी नदी का पुल बनकर तैयार है मगर इसकी अप्रोच रोड निर्माणाधीन है। इसी वजह से केवानी नदी पर बनाए पुल को आवागमन के लिए शुरू नहीं किया जा सका है। पुल शुरू न होने से वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
लोक निर्माण विभाग का यह पुल लगभग 20 माह से अधिक समय होने के बाद भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहा है। पुल का निर्माण पूरा हो जाने के बाद भी विभागीय उदासीनता के चलते एप्रोच रोड नहीं बनाई जा सकी है। इस कारण पुल को आवागमन के लिए खोला नहीं गया है। लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वैकल्पिक मार्ग भी जर्जर
केवानी नदी पर बन रहे पुल को लेकर शारदा नहर रेगुलेटर के पास 600 मीटर का एक वैकल्पिक मार्ग आवागमन के लिए बनाया गया था। 20 माह से अधिक का समय हो जाने से यह वैकल्पिक मार्ग अत्यंत खराब हो गया है। इसी वजह से इस मार्ग पर दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। मार्ग खराब हो जाने के कारण वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पुल निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था ने कोई भी संकेत सूचक बोर्ड नहीं लगाया है, जिससे यह पता चल सके कि यह पुल कब तक पूर्ण होगा और उसकी कीमत क्या है।
विज्ञापन
प्रमुख मार्गाें को जोड़ता है पुल
लहरपुर से तंबौर, सकरन ,रेउसा, बहराइच व अन्य स्थानों को जाने वाले वाहन इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक चौरसिया ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। एप्रोच मार्ग के सेटलमेंट के लिए दीवार का निर्माण कराया जा रहा है शीघ्र ही पुल को आवागमन हेतु खोल दिया जाएगा।