फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The bride left sitting on the mehndi, did not reach the marriage

मेहंदी लगाए बैठी रह गई दुल्हन, नहीं पहुंची बरात

Thu, 27 May 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
The bride left sitting on the mehndi, did not reach the marriage
महाराजनगर (सीतापुर)। दुल्हन हाथों में मेहंदी सजाए दूल्हे राजा का इंतजार कर रही थी। लेकिन दहेज में बुलेट की डिमांड पूरी न होती देख दूल्हा बरात लेकर उसके घर नहीं पहुंचा। इसके चलते लड़की के घर शादी की सभी तैयारियां धरी रह गईं और बरातियों के लिए बनवाया गया पकवान खराब हो गया। दुल्हन की मां ने इस मामले की पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दोनों पक्ष सकरन थानाक्षेत्र के मड़ोर गांव के रहने वाले हैं। गांव निवासी मैसर जहां ने अपनी लड़की शबीना की शादी गांव के ही जुम्मन के लड़के नफीस के साथ तय की थी। गुरुवार को बरात आनी थी। लड़कीप़क्ष ने बारातियों के स्वागत व खाने पीने की भरपूर व्यवस्था की थी। लड़की पक्ष के सारे मेहमान भी आ चुके थे। बरातियों के बैठने व खाने के लिये टेंट पांडाल की व्यवस्था हो चुकी थी।
विज्ञापन

लेकिन शबीना को क्या पता था कि उसके हाथों में लगी मेहंदी यूं ही लगी रह जाएगी। शाम पांच बजे तक जब बरात नहीं आई तो लड़कीप़क्ष के लोगों को चिंता हुई। लड़के के घर गए तो वहां उसके भाई व मामा ने कहा कि जब तक दहेज में बुलेट लाकर नहीं दोगे तब तक बरात नहीं लाएंगे। इस डिमांड से लड़की वाले दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ओर दहेज के लिए जहां शबीना का निकाह नहीं हो सका वहीं बरातियों के लिए बनवाया गया सारा खाना खराब हो गया। लड़कीप़क्ष ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस लड़के क़े पिता जुम्मन व मामा जमाल को पकड़कर थाने ले आई है। एसओ पुष्पराज कुशवाहा का कहना है सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। अभी तक मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed