फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The body was found hanging

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sat, 29 Aug 2015 12:01 AM IST
Updated Sat, 29 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन

हरदोई जिले के पिहानी थाना के हिंदूनगर निवासी रतीराम की पत्नी पूजा देवी (20) एक माह पूर्व अपने मौसा मिश्रिख कोतवाली के डिघिया निवासी जयकरन के घर आई थी। यहां गुरुवार शाम वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर बाग में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका देखा।

विज्ञापन


खबर फैलते ही जयकरन का परिवार वहां पहुंचा और शव की पहचान पूजा के रूप में की। उसके गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना को हत्या बताया है। पूजा के पति रतीराम व ससुर राम सहाय ने बताया कि पूजा के दोनों पैर जमीन में लगे हुए थे। वहीं पूजा जींस व शर्ट पहने थीं।
विज्ञापन


अन्य कपड़े कुछ दूर पड़े थे। पति व ससुर का कहना है कि पूजा को पहले कुछ लोगों ने बंधक बनाया, जिसके बाद किन्हीं कारणों से उसे फंदे पर लटका दिया। पूजा के मौसा जयकरन ने बताया कि गुरुवार शाम पूजा नित्यक्रिया के लिए घर से साड़ी पहनकर निकली थी। जिसके बाद वह लौटकर नहीं आई। रात भर उसकी खोजबीन भी की गई, इसके बावजूद उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह उसका शव बाग में फांसी के फंदे से लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि अभी परिवार ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।  

जींस व शर्ट घर के नहीं
पूजा के ससुर राम सहाय कहते हैं कि पूजा साड़ी पहनती थी। जब उसका शव मिला तब वह जींस-पैंट व शर्ट पहने थी। जींस की पैंट काफी ऊंची थी, इससे साफ है कि कपड़े किसी दूसरे के हैं। उसकी पहचान छिपाने के लिए हत्यारों से उसे पैंट व शर्ट पहनाया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed