{"_id":"69aaf6048cc8d5e64305d664","slug":"the-body-of-the-student-was-cremated-in-a-sad-atmosphere-sitapur-news-c-102-1-slko1055-151369-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गमगीन माहौल में छात्रा के शव का हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गमगीन माहौल में छात्रा के शव का हुआ अंतिम संस्कार
Fri, 06 Mar 2026 09:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 06 Mar 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। लखीमपुर में छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में बृहस्पतिवार शाम छात्रा का शव उसके गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।
क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा लखीमपुर में अपनी मां के साथ किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। 24 फरवरी को वह घर से बैंक तक किसी काम के लिए गई थी। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।
छात्रा की मां ने लखीमपुर कोतवाली सदर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तीन मार्च को छात्रा का शव लखीमपुर के मुड़ियाखेरा गांव में एक गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
परिजनों ने हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने खीरी के मुड़िया निवासी आरोपी दीपक आनंद मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार देर शाम शव लहरपुर स्थित छात्रा के गांव पहुंचा। जैसे ही शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग घर में इकट्ठा हो गए। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह व पुलिस बल की मौजूदगी में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।