{"_id":"6967e2c72fd0b0695d0f468f","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-lying-on-the-side-of-the-road-with-injury-marks-on-his-face-sitapur-news-c-102-1-slko1037-148224-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सड़क के किनारे पड़ा मिला युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सड़क के किनारे पड़ा मिला युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान
विज्ञापन
शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन।
कमलापुर। इलाके के केवलपुर गांव निवासी अवधेश (42) का शव बुधवार सुबह मास्टरबाग-कमलापुर मार्ग पर बैकुंठपुर व केवलपुर गांव के बीच सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं, इससे हादसे का अंदेशा जताया जा रहा है।
परिजनों के अनुसार अवधेश मंगलवार सुबह लखनऊ दिहाड़ी मजदूरी करने गए थे। देर रात वह लखनऊ से वापस लौटे और रात करीब दस बजे बैकुंठपुर गांव गए थे। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचे। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने उनका शव सड़क किनारे पड़ा देखा। इस पर ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी इतुल चौधरी ने बताया कि घटनास्थल की जांच की है। प्रथम दृष्टया हादसे का अंदेशा जताया जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार अवधेश को शराब की लत थी। मजदूरी से लौटने के बाद वह बैकुंठपुर में शराब पीने गए थे। आशंका जताई जा रही है कि वापस लौटते समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।