{"_id":"6908f6a56f5a87d0570f3c40","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-and-the-door-was-broken-open-to-rescue-him-sitapur-news-c-102-1-slko1055-143480-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कार की टक्कर से ई रिक्शा सवार पांच सवारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कार की टक्कर से ई रिक्शा सवार पांच सवारी घायल
Tue, 04 Nov 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में वैदेही वाटिका पर सोमवार को एक कार से हुई भिड़ंत में ई रिक्शा पलट गया। इससे ई रिक्शा में सवार पांच लोग घायल हो गए। मौके पर एंबुलेंस के देरी से आने के कारण पुलिसकर्मियों ने घायलों को अपने वाहन से जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। चालक कार को छोड़ कर मौके से भाग निकला। पुलिस कार को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
पुलिस के अनुसार खैराबाद से एक ई रिक्शा सवारियों को लेकर शहर की तरफ आ रहा था। वैदेही वाटिका के पास नेशनल हाइवे पर एक तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा पलट गया। वहीं कार कुछ दूरी पर जाकर पार्क की दीवार से टकरा गई। हादसे में ई रिक्शा पर सवार मछरेहटा निवासी मुन्नालाल (69), खैराबाद निवासी पंकज (28), मोबीन (48), उनकी पत्नी रुकसार (45) और ई रिक्शा चालक नूरुद्दीन (32) घायल हो गए। मौके पर एंबुलेंस को जानकारी दी गई। काफी देर तक एंबुलेंस के न पहुंचने पर पुलिस कर्मिर्याें ने घायलों को यूपी 112 वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।
गंभीर हालत के कारण मोबीन और नूरुद्दीन को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बाकी का इलाज जिला अस्पताल में ही चल रहा है। कार का नंबर यूपी 31 सीएम 6174 है। यह कार लखीमपुर जिले में पंजीकृत बताई जा रही है। कार में सवार महिला भी चोटिल हो गईं। उनको भी जिला अस्पताल लाया गया। चालक मौके से भाग निकला। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।