फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The body of a young man found on the banks of a river in Barabanki

युवक का बाराबंकी में नदी किनारे मिला शव

Sun, 17 Jan 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man found on the banks of a river in Barabanki
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। करीब 23 दिनों से संदिग्ध हालात में लापता युवक का शव शनिवार को बाराबंकी जिले में लालपुर करौता के पास घाघरा नदी के किनारे मिला है। युवक के लापता होने पर परिवार के लोगों ने 15 जनवरी को रामपुर मथुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के कोंडर मजरे गोंडा देवरिया निवासी गया दीन का बीस वर्षीय पुत्र माधवराम बीते 23 दिसंबर को दिन से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की थी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला था, जिसके बाद गुमशुदगी के लिए तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

इसी बीच 16 जनवरी को जनपद बाराबंकी के लालपुर करौता के पास घाघरा नदी के किनारे युवक का कंकालनुमा शव मिला है। शव मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव इतना सड़ चुका था कि उसकी पैंट व जूते से युवक की पहचान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिली कि मृतक ने अपनी डेढ़ बीघा जमीन बेची थी, जिसका पैसा लेने के लिए माधवराम को जमीन खरीदारों ने अपने घर निरंजनपुरवा बुलाया था। उसके बाद से माधवराम वापस नहीं लौटे। रविवार को उसका शव गांव लाया गया। शव मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed