फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The body of a young man found covered in mud in Maholi, murder suspected

Sitapur News: महोली में कीचड़ से सना मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 07 Jul 2025 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man found covered in mud in Maholi, murder suspected
मृतक युवक।
उरदौली (सीतापुर)। महोली के हेमपुरओवर ब्रिज के नीचे सोमवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में कीचड़ से सना मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन

महोली के हरदासपुर गांव निवासी हर्षित (22) का शव ओवरब्रिज के नीचे आम की बाग में पाया गया। सुबह खेतों की तरफ जा रहे ग्रामीणों ने शव को देखा। परिजनों के अनुसार हर्षित का विवाह तीन साल पहले पचपोखरा में हुआ था। पिता राजकुमार के अनुसार हर्षित रविवार को बाइक से रामकोट के पिपरी गांव में दवा लेने घर से निकले थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी पाकर एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


21 दिन पूर्व हुई थी बेटी, सोमवार को होना था मूल शांति पाठ
हर्षित 21 दिन पूर्व ही बेटी के पिता बने थे। बेटी मूल में पैदा हुई थी। सोमवार को मूल शांति का हवन पाठ होना था। इससे पूर्व ही यह घटना हो गई। दुधमुंही बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद से परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed