फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The bodies of two young men and a young woman were found hanging from a noose

Sitapur News: फंदे से लटके मिले दो युवक व एक युवती का शव

Fri, 09 May 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 09 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The bodies of two young men and a young woman were found hanging from a noose
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बृहस्पतिवार को तीन लोगों के शव फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गिरधरपुर गांव निवासी विजय बंसल (24) का शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक वह बुधवार देर शाम खाना खाकर घर में लेटे थे। अचानक वह लापता हो गए। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना देते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी। भोर तीन बजे गांव के बाहर एक खेत में उनका शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
संसड़ा गांव निवासी विक्रम (21) बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे घर से खेतों की तरफ जाने की बात कहकर निकाले थे। उनका शव गांव के निकट ही योगेंद्र सिंह के ट्यूबवेल पर आम के पेड़ से लटका मिला। ग्रामीण पति-पत्नी के बीच विवाद होने की चर्चा कर रहे हैं। परिजनों ने कोई भी आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

ब्रह्मावली गांव निवासिनी अनीता (40) का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। अनीता के पति मिलन मिश्रा दूध डेयरी का काम करते हैं। सुबह वह डेयरी पर गए थे। भाई व भाभी पूजन अर्चन करने सिलहट देवी मंदिर गए हुए थे, अनीता घर पर अकेली थीं। परिजनों ने मंदिर से वापस आने पर घर में अनीता का शव फंदे से लटका देख मिलन मिश्रा को सूचना दी। मृतका के पिता व भाई ने पुलिस को लिखित बयान दिया है कि उनकी पुत्री मानसिक रूप से बीमार थीं। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार चौबे ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed