फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The boat capsized in the pond, the death of the teenager

तालाब में पलटी नाव, किशोर की मौत

Sat, 21 Aug 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The boat capsized in the pond, the death of the teenager
खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मोहर्रम पर आए लखनऊ के एक ही परिवार के 12 लोगों से भरी नाव तालाब में सैर सपाटा करते समय पलट गई। सेल्फी लेते समय नाव का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि अन्य लोग खतरे से पूरी तरह से बाहर हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

खैराबाद के शेखसरांय मोहल्ले का निवासी सुफियान का परिवार लखनऊ में रहता है। हर साल मोहर्रम पर परिवार अपने पैतृक मोहल्ले में आता है। बताया जाता है कि इस बार भी परिवार के लोग आए थे। शनिवार को सैर सपाटा करने के लिए परिवार, रिश्तेदार समेत 12 लोग खैराबाद क्षेत्र के पनवड़िया तालाब के पास पहुंचे, जहां पर तालाब में पड़ी नाव पर सभी लोग सवार हुए। इसमें महिलाएं, पुरुषों के अलावा बच्चे भी थे। बताते हैं कि नाव कुछ देर चली। इस दरम्यान नाव पर सवार लोग सेल्फी लेने लगे। सेल्फी लेने के चक्कर में नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह तालाब में पलट गई। नाव के पलटते ही कोहराम मच गया। नाव में सवार लोग तालाब में डूबने लगे। एक किशोर नाव से गिरकर नीचे चला गया। मदद के लिए सभी लोग चीख-पुकार मचाने लगे। चीख सुनकर आसपास मौजूद अनिल, सोनू, शतीश, दीपू, अर्जुन, लालू, करन, कल्ले ने बहादुरी दिखाते हुए तालाब में डूब रहे लोगों को रस्सा डालकर उसकी मदद से बाहर निकाला। नौ लोगों को तो सकुशल बचा लिया गया, लेकिन तीन लोगों की तालाब में डूबने से हालत बिगड़ चुकी थी।
विज्ञापन

पड़ोसियों की मदद से लखनऊ के हैदरगंज निवासी नसरीन (50), अख्तर जहां (45), मो. शुवेब (13), अजान (15) को खैराबाद सीएचसी लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही अजान की मौत हो गई। खैराबाद अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं नसरीन की छुट्टी कर दी गई। जबकि अख्तर जहां और शुवेब की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि बाकी सभी की हालत सामान्य है। सभी खतरे से बाहर हैं। बताते हैं कि, नाव पर सवार लोग जोगी टोला शेखसरांय के निवासी सुफियान के परिवार और रिश्तेदार हैं। एसओ अंबर सिंह ने बताया कि नाव पर बैठकर सेल्फी लेते समय हादसा हुआ है। एक किशोर की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed