{"_id":"682f687166b8de9ff303d4cd","slug":"the-bike-turned-into-a-ball-of-fire-the-driver-saved-his-life-by-jumping-sitapur-news-c-102-1-stp1002-132851-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बाइक बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बाइक बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
Thu, 22 May 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 22 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
नैमिषारण्य (सीतापुर)। बृहस्पतिवार दोपहर नैमिषारण्य क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलती बाइक अचानक आग का गोला बन गई। बाइक सवार ने साहस दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।
कहारन टोला निवासी शैलेन्द्र कश्यप पुत्र रामादल कश्यप अपनी पल्सर बाइक से बरगदिया पुल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह डाक बंगला के पास पहुंचे, बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही दूरी पर रेलवे क्रासिंग के पास बाइक में आग भड़क उठी। यह देख आसपास के लोग दहशत में आ गए। शैलेन्द्र ने तत्काल बाइक से कूदकर जान बचाई। घटना की सूचना तत्काल 112 और फायर ब्रिगेड को दी गई। हालांकि जब तक दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने समय रहते घटनास्थल से गुजर रहे अन्य वाहनों को रोका, जिससे बड़ा हादसा टल गया।