फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The assailants crossed five lakhs from the bike's trunk

उचक्कों ने बाइक की डिग्गी से पांच लाख किए पार

Sun, 17 Apr 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The assailants crossed five lakhs from the bike's trunk
सीतापुर। कोतवाली देहात इलाके में शनिवार को उच्चकों ने बाइक की डिग्गी से पांच लाख की नकदी निकाल ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात इलाके में बिजवार के पास अनीस अग्रवाल का पशु आहार का गोदाम है। पास में सेठी ऑयल मिल भी है। अनीस ने बताया कि शनिवार दोपहर उसका कर्मी राज कमल वर्मा एचडीएफसी बैंक से पांच लाख रुपये नकद निकालकर गोदाम पर लाया था। कर्मी ने अपनी बाइक सड़क पर खड़ी कर दी। वह गोदाम के अंदर किसी काम से आ गया। इतने में ही उचक्के ने बाइक की डिग्गी से पांच लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

वह बाइक सवार साथी के साथ फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जब तक गोदाम के लोग उचक्कों का पीछा करते तब तक बाइक सवार काफी दूर निकल गए थे। गोदाम मालिक को इस बात की जानकारी लोगों ने दी। मालिक ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह, सीओ सिटी पियूष कुमार, इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। पीड़ित के बयान को दर्ज किए गए है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। खुलासे के लिए सर्विलांस, स्वाट समेत छह टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना खुलासा किया जाएगा।
आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार
घटना को अंजाम देने वालों की तलाश की जा रही है। जांच में निकलकर आया है कि उचक्के रेकी कर घटनाओं को अंजाम देते हैं। जल्द ही इनको गिरफ्तार किया जाएगा।
- एनपी सिंह, एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed