फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The ashes of farmers and journalists immersed in Gomti

किसानों और पत्रकार की अस्थियां गोमती में विसर्जित

Tue, 26 Oct 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
The ashes of farmers and journalists immersed in Gomti
नैमिषारण्य स्थ्ति गोमती नदी में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से शहीद किसानों के अस्थि कलश किए जाते - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। लखीमपुर में हुई घटना में मारे गए किसानों और पत्रकार की अस्थियां सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से नैमिष स्थित आदि गंगा गोमती में विसर्जित की गईं। अस्थि कलश यात्रा सुबह दस बजे लालबाग शहीद पार्क पहुंची। वहां अस्थियों को श्रद्धांजलि दी गई। नैमिष ले जाते समय जगह-जगह लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नवीन चौक पर मोर्चा की ओर से एसडीएम को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी से संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से चार किसान सहित एक पत्रकार की अस्थियों को सोमवार सुबह शहीद पार्क लाया गया। वहां अस्थियों को श्रद्धांजलि देते हुए शहीद पार्क लालबाग से रामकोट, वजीरनगर, कुतुबनगर, मिश्रिख, नरसिंघौली होते हुए नैमिष तक लगभग 50 किमी. की यात्रा की गई। शहीद किसानों की अस्थि कलश यात्रा को जगह-जगह लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। रामकोट, गोरासी पुलिया, कुतुबनगर, नरसिंघौली में किसान मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

शहीद पार्क से नवीन चौक तक एसडीएस सदर एवं सीओ सिटी काफिले के साथ चले। नवीन चौक पर अस्थि कलश लेकर चल रहे वाहन के पास आकर दोनों अफसरों ने ज्ञापन लिया। अस्थि कलश यात्रा में चलते हुए किसानों ने कहा कि आंदोलन तीनों काले कानून के खिलाफ तो है ही, साथ ही साथ निजीकरण, निगमीकरण के खिलाफ मेहनतकश आम अवाम की रोजी रोटी बचाने का भी संघर्ष है। अस्थि कलश यात्रा के साथ पिंदर सिंह सिद्धू, उमेश पांडे, गुरुपाल सिंह, ऋचा सिंह, अल्पना सिंह आदि संयुक्त किसान मोर्चा के साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed