फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Testing stopped in Kovid Lab

कोविड लैब में जांच बंद

Fri, 11 Feb 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Testing stopped in Kovid Lab
जिला अस्पताल में स्थित कोविड जांच लैब। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले में मरीजों को कोविड की जांच रिपोर्ट हासिल करने में दो दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल की कोविड लैब में किट सहित अन्य सामानों की दिक्कत के कारण जांच बंद हो गई है। सैंपल लखनऊ भेजे जा रहे हैं। वहां से जांच रिपोर्ट आने में दो दिन का समय लग रहा है। इससे मरीजों को समय से रिपोर्ट नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

जिले में कोविड की जांच के लिए टूनेट व एंटीजन किट की सुविधा थी। आरटीपीसीआर जांच के लिए लखनऊ सैंपल भेजे जाते थे। करीब पांच माह पहले जिला अस्पताल में कोविड लैब की शुरुआत हुई थी। इससे लोगों को जिले में ही आरटीपीसीआर जांच की सुविधा मिल जाती थी। यह लैब चल जाने के बाद 24 घंटे बाद मरीज अपनी रिपोर्ट हासिल कर लेते थे।
विज्ञापन

इससे मरीजों को इलाज कराने में असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता था। इस लैब में रोजाना 600 से 700 जांचें होती थी। अन्य जांचों को लखनऊ भेजा जाता था। इधर जिला अस्पताल की लैब में किट सहित अन्य सामान की दिक्कत के चलते यहां पर जांचें बंद हो गई है। इससे जिले में रोजाना लिए जाने वाले सैंपल सीधे लखनऊ भेजे जा रहे है। जांच रिपोर्ट आने में 48 घंटे से अधिक का समय लग रहा है। इससे मरीजों को समय पर जांच रिपोर्ट न मिल पाने के कारण उनको अपना इलाज कराने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कमलेश चंद्रा ने बताया कि जिला अस्पताल की कोविड लैब में कुछ सामान की दिक्कत के चलते जांचें बंद थी। अब यह सामान आ गया है। इससे जांच व्यवस्था पटरी पर आ गई है।
रोजाना दो हजार के करीब लिए जा रहे सैंपल
कोरोना की तीसरी लहर धीरे-धीरे समाप्त होने की कगार पर है। फिर भी जिले में रोजाना जांचें हो रही है। इस समय रोजाना 1500 से 2000 के बीच सैंपल लिए जा रहे है। इन सैंपलों को जिला मुख्यालय पर एकत्र करके लखनऊ भेजा जा रहा है। इससे पहले करीब सात सौ सैंपल जिले में ही रोक लिए जाते थे। इनकी जांच जिला अस्पताल की लैब में होती थी।

60 नए लोग मिले संक्रमित
सीतापुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले में रोजाना उतार-चढ़ाव आ रहा है। गुरुवार को 60 लोग संक्रमित मिले हैं। अब जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 285 हो गई है। बुधवार को कोरोना के महज नौ केस सामने आए थे। इससे स्वास्थ्य विभाग राहत महसूस कर रहा था। गुरुवार को अचानक मामलों में इजाफा हो गया। 60 लोग संक्रमित मिले हैं। ये लोग सीतापुर शहर, खैराबाद, बिसवां सहित अन्य इलाकों के रहने वाले हैं। सभी को होम आइसोलेट करके इलाज शुरू करा दिया गया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप ने बताया कि 31 मरीज लखनऊ व अन्य जनपदों में भर्ती हैं। 242 मरीज होम आइसोलेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed