{"_id":"6545443e56ac82ad12012019","slug":"tested-knowledge-of-children-answers-given-on-omr-sheet-sitapur-news-c-102-1-slko1037-4952-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नौनिहालों का परखा ज्ञान, ओएमआर सीट पर दिए जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नौनिहालों का परखा ज्ञान, ओएमआर सीट पर दिए जवाब
Sat, 04 Nov 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। परख स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों में हुआ। 1,250 परिषदीय विद्यालयों में नौनिहालों ने अपनी दक्षता का ओएमआर सीट पर प्रमाण दिया। बीएसए सहित तमाम अफसरों ने मौका मुआयना कर हकीकत परखी।
सर्वे में कक्षा तीन व कक्षा छह के नौनिहालों ने ओएमआर सीट पर सवालों के जवाब दिए। माध्यमिक शिक्षा विभाग में कक्षा नौ के विद्यार्थियों ने बखूबी सवालों को परखकर जवाब दिए। इसके लिए नामित फील्ड इन्वेस्टीगेटर की देखरेख में परीक्षा हुई। जिले के 1,250 विद्यालयों में करीब 50 हजार नौनिहालों ने परीक्षा दी। लहरपुर में बीईओ शाहीन अंसारी ने प्राथमिक विद्यालय पीरकपुर, प्राथमिक विद्यालय मुसेती व टाडांकला आदि विद्यालयों का निरीक्षण किया।
तंबौर के रामपाल सिंह रामकिशोरी देवी इंटर कॉलेज में परीक्षा हुई। फील्ड इन्वेस्टिगेटर मधुकर श्रीवास्तव व राजेंद्र प्रसाद गौतम की देखरेख में विद्यार्थियों ने नवीन पद्धति पर आधारित प्रश्नों को हल किया। बीईओ यशवंत सिंह ने बताया कि विकासखंड के 150 विद्यालयों में परीक्षा कराई गई। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है।