फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Terrorists were given refuge in the SP government

सपा सरकार में आतंकियों को दी जाती थी शरण

Tue, 22 Feb 2022 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Terrorists were given refuge in the SP government
महोली में कृषक इंटर कॉलेज मैदान पर जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - संवाद - फोटो : SITAPUR
महोली (सीतापुर)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सपा पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा पांच साल पहले यूपी में बाहुबली हुआ करते थे, अब यहां पर कोई बाहुबली नहीं बल्कि बजरंगबली हैं। सपा सरकार में यूपी में आतंकवादियों को शरण दी जाती थी। अखिलेश जहां आएंगे, वह जातिवाद की बात करेंगे लेकिन विकास की बात नहीं करेंगे।
विज्ञापन

यूपी में पहले दंगा होते थे, हत्याएं होती थी, गोलियां चलती थी। भाजपा ने यूपी में कानून का राज लौटाया है। भाजपा ने गुंडागर्दी को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। अखिलेश सेना का अपमान करेंगे। आतंकवादियों की बेल कराएंगे। वे केवल माफिया के भले का ही काम करेंगे लेकिन भाजपा गरीब, महिला व युवाओं के उत्थान के लिए काम करती आई है और करती रहेगी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री सोमवार को महोली विधानसभा में कृषक इंटर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने नैमिषारण्य की तपोभूमि को नमन करते हुए शहीद हुए जनपद के कैप्टन मनोज पांडेय को याद किया। उन्होंने कहा कि सीतापुर शहीदों की सरजमीं है। जहां पर देश की रक्षा के लिए लोग अपनी कुर्बानी दे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2022 का चुनाव उत्तर प्रदेश के युवाओं का भविष्य संवारने का चुनाव है। अभी तक तीन फेज के चुनाव हो चुके हैं। जिसमें सपा-बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस दूरबीन से भी नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव एक ऐसे गेंदबाज है जो रोज फुलटॉस गेंद डालते हैं। फुलटॉस पर तो बाउंड्री बनती है। जिस तरीके से 2014, 2017 व 2019 में बाउंड्री लगाई है। इसी तरह 2022 में भी लगाना है। योगी सरकार ने माफिया का सर्वनाश कर दिया है।
यूपी में माफिया के कब्जे से करीब दो हजार करोड़ की संपत्ति मुक्त कराई है। इनकी जमीन पर अब जरूरतमंदों के आवास बन रहे हैं। जनसभा को कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, सांसद रेखा वर्मा, सांसद सतीश गौतम, आंध्र प्रदेश के सांसद वाई सत्या कुमार व जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने भी संबोधित किया।
अखिलेश के चश्मे में सिर्फ जाति व धर्म
गृह मंत्री अमित शाह ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि मेरी तरह अखिलेश यादव भी ऐनक लगाते हैं लेकिन अखिलेश को ऐनक के एक ग्लास से जाति दिखाई देती है तो दूसरे ग्लास से उन्हें धर्म दिखाई देता है। जबकि यहां की जनता को देखने के लिए उनके पास कोई भी ऐनक नहीं है। भाजपा के चश्मे में विकास, सुरक्षा व सबका विकास साफ दिखाई देता है।
अखिलेश ने कहा था, खून की नदियां बहेंगी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। यहां पर धारा 370 हटाने के लिए प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया था। पांच अगस्त 2019 को जब संसद में बिल लेकर आया तो संसद में मौजूद अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर यह धारा हटती है तो देश में खून की नदियां बहेंगी। लेकिन मैं अखिलेश की धमकी में कहां आने वाला था। अखिलेश बाबू को बता दिया कि खून की नदियां तो दूर किसी को कंकड़ मारने तक की जुर्रत नहीं हुई।

मनमोहन रहे मौन, कटते रहे जवानों के सिर
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले सपा बसपा की सहयोग से केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती थी। उस समय पाकिस्तान अपने जवानों के सिर कलम करता रहता था। लेकिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मौन रहते थे। उसके बाद केंद्र में आई भाजपा सरकार ने पाकिस्तान के घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की। पुलवामा व उड़ी आतंकवादी घटनाओं में जवानों की शहादत का 10 दिन के अंदर बदला ले लिया। इसलिए सपा, बसपा व कांग्रेस के हाथ में देश सुरक्षित नहीं है। भाजपा ही देश को सुरक्षित रख सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed