फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Teenager's body was hanged by strangulation

गला घोंट फंदे से लटकाया था किशोर का शव

Wed, 28 Jul 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Teenager's body was hanged by strangulation
सीतापुर। कोतवाली बिसवां इलाके में बीते मंगलवार को गांव के बाहर पुराने घर में फंदे पर लटकते मिले किशोर की गला घोंटकर हत्या की गई थी। हत्या के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटकाया गया था। बुधवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

परिजनों और ग्रामीणों ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर शव रखकर सांडा-सकरन मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े थे। बिसवां और सकरन पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। करीब आधा घंटा तक जाम से अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

बिसवां इलाके के ठेकेपुरवा मजरा बोहरा निवासी सूरज (13) पुत्र कल्लू मंगलवार सुबह 10 बजे गांव के बाहर बकरी चराने गया था, जहां पर गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के बेटे की बोतल से सूरज ने पानी पी लिया था। इसको लेकर किशोर का उससे विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंचे बालक के पिता ने सूरज को डांटकर मौके से भगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद काफी देर तक किशोर के घर नहीं पहुंचने पर चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान गांव के बाहर पुराने घर पर किशोर का शव उसकी मां शीला देवी को छप्पर से लटकता मिला। परिजन शव को उतारकर नए घर में ले आए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
मृतक के पिता ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ बेटे की हत्या करने की तहरीर पुलिस को दी है, जिसमें एक व्यक्ति वह भी था, जिसके बेटे से सूरज का विवाद हुआ था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही केस दर्ज करने की बात कह रही थी। बुधवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा।
इसके बाद परिजन मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर भड़क गए और सांडा सकरन मार्ग पर गोड़ियनपुरवा के पास जाम लगा दिया। गुस्साए लोग गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना पाकर बिसवां कोतवाल ओपी तिवारी, एसओ सकरन मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद लोगों ने जाम खत्म कर दिया। कोतवाल और पुलिस बल की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद पुलिस मौके से चली गई।

एक आरोपी को हिरासत में लिया
जाम नहीं लगा था। गांव में जाने का रास्ता नहीं है। कीचड़ भरा हुआ है। इसलिए शव को सड़क पर ही उतारा गया था। शव उतरते ही महिलाएं सड़क पर गिरकर रोने लगी थी। इस बीच कुछ लोग सड़क पर आकर जाम लगाने लगे थे। मैं सांडा में था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचा और लोगों को शांत कराया। रिपोर्ट देखने के बाद उसी आधार पर केस दर्ज होगा। दो लोगों पर हत्या का आरोप है। एक को हिरासत में ले लिया गया है।
- ओपी तिवारी, बिसवां कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed